Sunday, March 15News That Matters

Day: March 15, 2026

पिथौरागढ़: बंगापानी के पास भीषण कार हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

पिथौरागढ़: बंगापानी के पास भीषण कार हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पिथौरागढ़ जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार, 15 मार्च को पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, कार संख्या (वाहन विवरण उपलब्ध नहीं) मुनस्यारी की ओर जा रही थी, तभी बंगापानी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ​ इस दुर्घटना में मुनस्यारी निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, बीड़ निवासी 30 वर्षीय अंकित पांडेय और टकाना निवासी 26 वर्षीय आयुष पंत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, टकाना निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र पंत गंभीर रूप से घायल...
यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा,प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी । मुख्यमंत्री  धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली ...