उत्तराखंड में नवरात्रि पर ‘शक्ति पूजन’ के जरिए महिलाओं को जोड़ेगा भाजपा महिला मोर्चा
देहरादून: चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूरे उत्तराखंड में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने घोषणा की है कि 21 से 26 मार्च के बीच प्रदेश के सभी 304 मंडलों में "शक्ति पूजन" कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश के हर मंडल में मंदिरों के भीतर सामूहिक पूजा-अर्चना और कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन मंडलियों के माध्यम से इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि गांव-गांव की महिलाएं इससे जुड़ सकें , पूजा के साथ-साथ भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं में आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
रुचि भट्ट ने प्रदेशवासियों को नए साल (नव संवत्सर) की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि केवल व्रत का त्योहार नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का पर्व है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक...