ICSI देहरादून चैप्टर ने मनाया महिला दिवस और नव संवत्सर; कार्यस्थल पर सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर
रायपुर स्थित 'महोत्सव द बैंक्वेट' में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के देहरादून चैप्टर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण और POSH (Prevention of Sexual Harassment) कानून के प्रति जागरूकता रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। महिलाओं को अपनी गरिमा के प्रति जागरूक रहना होगा
डॉ. दिव्या नेगी (मीडिया समन्वयक, भाजपा महिला मोर्चा)ने कहा कि उन्होंने परिवारों से बेटियों को करियर में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।
...
