त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे
त्योहारों के मद्देनजर आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त विनय शंकर पांडेय के कड़े निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून की ओर से लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने आज रायपुर चौक, महाराणा प्रताप चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से मिठाइयों सहित कुल 83 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिनमें से 15 खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।
*मौके पर जांच, खाद्य कारोबारियों को किया जागरूक*
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निर...


