डोईवाला में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 20 बीघा भूमि पर अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बिना स्वीकृति और नियमों के विपरीत विकसित किए जा रहे प्लॉट्स के खिलाफ की गई।
एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से अवैध कॉलोनियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कें, बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अनधिकृत निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।