Monday, November 23News That Matters

Day: October 4, 2026

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। 1. मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की। 2. मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने तथा जनपद देहरादून के परगना जौनसार-बावर में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजू...
उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 4 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य को उत्तराखंड से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ​वर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है, जिसके चलते इस सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है। ​संगठन के निष्ठावान चेहरे और दलित समीकरण पर भरोसा ​दिनेश आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नैनीताल जिले से ताल्लुक रखने वाले आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं और पूर्व में जिलाध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रांतीय जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। ​राजनीत...
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र केवल राज्य की भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा, संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की प्राथम...