उत्तराखंडः समूह ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे कर सकते है आवेदन, जानें डिटेल्स…
UKPSC Update: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर ukpsc.net.in 06 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के 19 रिक्त पदों पर निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए वहीं उम्मीदवार होगा जिसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में स्नातक की डिग्री है। भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आयु सीमा की बात करें तो 21 से 42 वर्ष की बीच के युवा आव...








