श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहुर्त- पूजा विधि…
Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। इस बार बुधवार 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बना है जोकि बहुत ही दुर्लभ है। जी हां बताया जा रहा है कि इस साल उसी नक्षत्र में जन्माष्टमी मनाई जाएगी जिस नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आइए जानते है इसके बारे में और पूजा विधि के बारे में विस्तार से
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र एवं वृष राशि में मध्य रात्रि में हुआ था। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार बुधवार 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र है। 6 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र, ह...








