अक्टूबर में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार, इतने दिन रहेंगे बंद…
Bank Holiday: बैंक आम लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। ऐसे में बैंकों में लंबी अवकाश होने पर कई बार ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको बैंक से जरूरी काम हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सितबंर का महीना खत्म होने में अब बस तीन दिन बाकी है और इन तीन दिनों में भी दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद अक्टूबर में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। अक्टूबर में करीब 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है कब बंद रहेंगे बैंक…
जी हां भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कस्टमर को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में Eid-e-Milad की छुट्टी अलग-अलग दिन रहने वाली है। 28 सित...








