उत्तराखंड : पूर्व कैप्टन से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : पूर्व कैप्टन से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जमीन दिलाने के नाम पर ठगों ने सेवानिवृत्त कैप्टन से 10 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में शिकायतकर्ता सुख बहादुर गुरुंग निवासी जोहडी, अनारवाला ने बताया कि वह वर्ष 2006 में सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए। आरोपित नीरज पुंडीर से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। जिसने फरवरी 2022 में आरोपित बबीता देवी व अतुल कुमार निवासी बीरपुर गढ़ी कैंट से मिलवाया। दोनों आरोपितों ने बताया कि उनकी विकासनगर में जमीन है, जिसे वह बेचना चाह रहे हैं।
दोनों पक्षों में जमीन का सौदा एक करोड़, 15 लाख रुपये में हुआ। 12 अक्टूबर 2022 को शिकायतकर्ता ने आठ लाख रुपये का चेक व 23 नवंबर को दो लाख रुपये नकद दिए।...










