उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार
उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार
पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार देहरादून में लगेगा। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है।
गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दो दिन पूर्व शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो नवंबर को बलिदानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत...










