उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली, देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गोवा, केरल में आज भारी बारिश होगी।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सात जिलों कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 23 जुलाई तक मौसम के ऐसे तेवर कड़े रहेंगे। मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के चलते बुधवार को पंजाब में कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार क...






