Wednesday, July 30News That Matters

उत्तराखण्ड

धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज| पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। उत्तराखंड में मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी मुख्यमंत्री के चुनाव के मामले में किसी भी चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंका सकती है। यह जानते हुए भाजपा में सीएम की कुर्सी के लिए दौड़ शुरू हो गई है। बेशक सीएम पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अरमान तकरीबन हर कद्दावर नेता के जोर मार रहे हैं। नतीजा यह है कि सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को ही सत्ता की कमान सौंप सकती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत ह...
बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

उत्तराखण्ड
देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह उनके लिए डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। डोईवाला सीट पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार वर्ष तक एक ईमानदार सरकार चलाते हुए प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री के दावेदारों के तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे यदि पार्टी हाईकमान पुन: त्रिवेंद्र पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री बनाने के लिए हामी भरता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। यहां बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा हाईकमान को मुख्यमंत्री का चयन करना है तो इसको लेकर दा...
हरीश रावत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हारे|

हरीश रावत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हारे|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
हरीश रावत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हारे| उत्तराखंड की जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपना प्रथिनिधित्व करने के लिए किस पार्टी को चुना है इसका पता आज चल जाएगा। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने ईवीएम में बंद चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद बनने वाली संभावित स्थिति के मद्देनजर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्य में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। बता दें कि बीत दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा या कांग्रेस को उत्तराखंड में बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन ज्यादातर में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की करारी हार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा ल...
उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली

उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली

उत्तराखण्ड
रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। दोपहर बाद तक तस्Xzwj;वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार बन रही है। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी। 01:05 PM, 10 Mar,2022 लालकुआं सीट से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्‍हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। 12:59 PM, 10 Mar,2022 वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे उत्‍तराखंड के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍...
हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त

हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्‍य में तस्‍वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है। Uttarakhand Election Results Update लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते। खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त। अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्‍कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्‍छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना श...
उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्‍य में तस्‍वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है। Uttarakhand Election Results Update खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त। अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्‍कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्‍छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं। टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल र...
सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत |

सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
सीएम धामी- हरीश रावत पीछे, रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत | उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 20-30 सीटें जाती दिख रही हैं. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं. वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं. उत्तराखंड के 70 सीटों का रुझान, बीजेपी 45 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे। नरेंद्र नगर से बीजेपी के सुबोध उनियाल आगे, गंगोत्री से AAP के अजय कोठियाल पीछे, खटीमा से बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी आगे, किच्छा ...
कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान |

कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान | कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में जीती बाजी हाथ से निकल न जाए, इसके लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की काट के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतार दिया है। बुधवार देर शाम उन्होंने राजधानी देहरादून पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। बघेल के रणनीतिक मोर्चा संभालने से भाजपा खेमे में भी हलचल है। बताया जा रहा है कि अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए बघेल पूरी योजना के साथ मैदान में उतरे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर विधायकों को एयरलिफ्ट कर दूसरे राज्यों में पहुंचाने की भी योजना बनाई गई है। एग्जिट पोल के ...
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क |

एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क | एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है, वहीं, मतगणना से पहले जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क हो गई है। मतगणना से पूर्व देहरादून के एक होटल में कांग्रेस का वार रूम सक्रिय हो गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर सकती है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने की स्थिति में जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क हो गई है। गोवा चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी मतगणना के तुरंत बाद अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान या छत्तीसगढ़ में शिफ्ट कर सकती है। गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस वहां अपनी सरकार बनाने में विफल रही थी। ...
पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान!

पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान!

उत्तराखण्ड
पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान! उत्तराखंड में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में हाईकमान ने दो-दो मुख्यमंत्री बदले हैं। सीएम चेहरा बदलने पर विपक्षी कांग्रेस भाजपा पर हमेशा से ही हमलावर रही है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने से क्या भाजपा को विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचेगा या नुकसान? विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी लेकिन उससे पहले कुछ एक्जिट पोल में भाजपा को फायदा बताया जा रहा है, जबकि कुछ सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री चेहरा बदले से भाजपा का वोट प्रतिशत घटने के साथ ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सर्वे की मानें तो भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते भी दिखाई दे रही है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री चेहरा बदलने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रावत कहत...