
देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां
देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां |
देहरादून में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं।
राजधानी देहरादून में पुलिस महकमा महिला सशक्तिकरण का बेजोड़ उदाहरण है। यहां पर शहर से लेकर गांव तक कानून व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथों में है। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं।
एसपी क्राइम विशाखा वर्ष 2018 बैच की अधिकारी हैं। तीन माह पहले ही यह जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विशाखा मूलत: महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली हैं। उन्ह...