
उत्तराखंड के लोगों से भड़के हुए हैं कांग्रेसी’, देखिये पीएम मोदी का वार |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने गढ़वाली में सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों की भूमि को मैं प्रणाम करता हूं।
पीएम ने गढ़वाली में सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया।
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कल ही उत्तराखंड भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जार...