रिस्पना नदी में शुरू हुआ ध्वस्तीकरण अभियान, भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अवैध निर्माण हुए जमींदोज इतने मकान किए गए चिन्हित
रिस्पना नदी में साल-2016 के बाद हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए सोमवार सुबह भरी पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ा अभियान शुरू किया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों पर अमल करते हुए नगर निगम ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ यह अभियान आरंभ किया है।
एनजीटी के आदेश पर हो रही कार्रवाई, साल-2016 के बाद के कुल 524 अवैध निर्माण किए गए हैं चिह्नित
रिस्पना नदी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए एनजीटी ने आदेश दिए हैं। 30 जून तक नगर निगम को एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) एनजीटी को सौंपनी है। साल-2016 के बाद हुए अतिक्रमण इसके तहत चिह्नित किए गए हैं। ऐसे कुल 524 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं, जो ध्वस्त किए जाने हैं। इनमें सर्वाधिक 412 निर्माण मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की रिवर फ्रंट की जमीन पर और 89 देहरादून नगर निगम की भूमि पर पाए गए हैं। 11 निर्माण मसूरी नगर पालिका...








