उत्तराखंड के 18 प्रत्याशी 12वीं पास, गढ़वाल से उम्मीदवार रेशमा की संपत्ति महज 4764 रुपये
उत्तराखंड लोकसभा के चुनावी रण में इस बार 18 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास तक है। इनमें एक केवल साक्षर प्रत्याशी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की मंगलवार को जारी हुई स्टेट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
एडीआर के प्रदेश समन्वयक मनोज ध्यानी ने बताया कि राज्य में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी के शपथ पत्रों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक, 55 में से एक प्रत्याशी केवल साक्षर, दो प्रत्याशी पांचवीं पास, चार प्रत्याशी आठवीं पास, तीन प्रत्याशी 10वीं पास, आठ प्रत्याशी 12वीं पास हैं।
नौ प्रत्याशी ऐसे हैं जो ग्रेजुएट हैं। चार प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 19 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दो प्रत्याशी डॉक्टरेट और तीन प्रत्याशी डिप्लोमा होल्डर हैं। आयु की बात करें तो 55 में से दो उम्मीदवार 25-30 वर्ष, 9 उम्मीदवार 31-40 ...







