Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है। यह सम्मेलन शनिवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह मंच भारतीय कानूनी तंत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श का गवाह बनेगा। कानून के आपसी सहयोग में सुधार करने में यह सम्मेलन होगा सक्षम प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इसका उद्देश्य नीति निर्माताओं के लिए भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक आम मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन के माध्यम से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान क...
इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की

इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की

देश-विदेश
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के प्रति गुजरात आप के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा अपशब्द कहने की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे लेकर आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की मां को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं है। हीरा बा के प्रति अपशब्द कहने वाले गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को इटालिया का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे गए। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। इटालिया के विवादित वीडियो को लेकर गहराते विवाद के बीच केंद्...
हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, बड़ी बेंच करेगी मामले की सुनवाई

देश-विदेश
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि इस मामले में दोनों ही जजों की राय अलग-अलग है। जहां जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए बैन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, वहीं दूसरे जज सुधांशु धूनिया की पीठ ने उनसे उलट राय जाहिर की है। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहन कर आने पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के तर्क 10 दिन तक सुनने के बाद 22 सितंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस ...
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

देश-विदेश
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला में उत्तर सीमांत रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन का अगरतला तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई और फिर अगरतला-जिरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार खोंगसांग, मणिपुर तक किया।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री किए गए नजरबंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री किए गए नजरबंद

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वह करीब 4 घंटे राम नगरी में गुजारेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रामा स्वामी टेंपल में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रामानुजाचार्य की मूर्ति के अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक घंटा मौजूद रहेंगे। इसके बाद श्रीराम मंत्र महायज्ञ में 12:10 पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह लगभग 30 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी 12:40 पर रामकथा संग्रहालय पहुंचेंगे। जहां वह दीपोत्सव की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। 2:35 पर मुख्यमंत्री अयोध्या में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद वह बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास...
शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। जांच में सहयोग न करने पर किया गया गिरफ्तार ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें, सीबीआई ने भी इस मामले में 27 सितंबर को टीएमसी विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक सीबीआई के समन के बाद विधाय...
मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी मामले में की गई है। बता दें गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।...
नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश-विदेश
गुरुग्राम,  समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। वहीं 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है 2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाईयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी। यूपी के सैफई में होगा अंत...
अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन, इन दो शहरों को देंगे 9460 करोड़ की सौगात

अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन, इन दो शहरों को देंगे 9460 करोड़ की सौगात

देश-विदेश
अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज भरूच और जामनगर में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जम्बूसर में बल्क ड्रग पार्क और भरूच जिले के दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अहमदाबाद में छात्रों को देंगे सौगात अहमदाबाद में, प्रधान मंत्री मोदी शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे - जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगी। आणंद  में पीएम मोदी करेंगे रैली पीएम मोदी आण...
ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

देश-विदेश
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है। खबर है कि ईडी अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में बड़ी छापेमारी की है। दिल्ली के अलावा पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ईडी छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। केजरीवाल ने किया पलटवार  ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "500 से ज्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई व ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं, एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी...