पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का किया आग्रह |
पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का किया आग्रह |
पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का आग्रह किया है। अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। भाविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, इसलिए पाकिस्तान से इसपर चर्चा करना जरूरी है।
जानिए क्या है महिला का धर्म परिवर्तन का मामला
बता दें कि 20 अगस्त को कथित तौर पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले में पेशे से शिक्षिका सिख महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया क...