Thursday, March 26News That Matters

देश-विदेश

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को याद करते हुए पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भावुक ट्वीट किया, शिंजो के परिवार को अपनी संवेदनाएं भी दी

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को याद करते हुए पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भावुक ट्वीट किया, शिंजो के परिवार को अपनी संवेदनाएं भी दी

देश-विदेश
नई दिल्‍ली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने उस वक्‍त को याद किया है जब वो पहली बार आबे से मिले थे। उस वक्‍त वो गुजरात के मुख्‍यमंत्री के तौर पर आबे से मिले थे। आबे को याद करते हुए पीएम मोदी ने उनके साथ बिताए कई पलों का जिक्र किया है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि पहली बार उनकी और आबे की मुलाकात वर्ष 2007 में हुई थी। तब से कई यादगार आदान-प्रदान दोनों में हुए हैं। पीएम मोदी ने इन यादों में से एक को संजोते हुए लिखा है कि आबे ने भारत-जापान संबंधों को जीवंतता प्रदान की है। पूर्व प्रधान मंत्री आबे ने सुनिश्चित किया कि नए विकसित होते भारत का जापान हमेशा हाथ थामे रहे। इससे पहले उन्‍होंने आबे के इस तरह से हुए आकस्मिक निधन पर दुख व्‍यक्‍त करत...
श्रीलंका में राष्ट्रपति के आवास को प्रदर्शनकारियों ने घेरा; राजपक्षे फरार

श्रीलंका में राष्ट्रपति के आवास को प्रदर्शनकारियों ने घेरा; राजपक्षे फरार

देश-विदेश
कोलंबो, श्रीलंका में हालात खराब हैं। आज तो वहां के राष्ट्रपति के आवास तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ पहुंच गई। हालात देख श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे वहां से  फरार हो गए। बता दें कि देश की राजधानी कोलंबो में शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस  ने आंसू गैस छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा बैरिकेड राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को तोड़ राष्ट्रपति आवास के परिसर में घुस आए। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के साथ पानी की बौछार भी की। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल की शुरुआत से ही राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। तब से गोटाबाया राष्ट्रपति भवन का इस्तेमाल अपने घर और आफिस के तौर पर कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के दो जवान समेत 30 लोग प्रदर्शन के दौरान जख्मी हो गए और इन...
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा का स्कूल चलो अभियान शुरु न होने पर जताई नाराजगरी

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा का स्कूल चलो अभियान शुरु न होने पर जताई नाराजगरी

देश-विदेश
लखनऊ,  उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार बेस‍िक श‍िक्षा व्‍यवस्‍था को सुधारने के ल‍िए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं तथा विधा में देश में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल में प्रदेश को साक्षरता में भी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में हैं। मुख्‍यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा का स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरु न होने पर नाराजगी जताई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 10 मई को माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी शैक्षिक कैलेंडर में स्कूल चलो अभियान शुरू कराने का ऐलान किया था। गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुल चुके हैं, अब तक अभियान शुरू न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंत्री से पूछा कि ये क्यों शुरू नहीं हो सका...
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि,बोले- कश्मीर आज भारत का हिस्सा है, तो यह उनके संघर्ष और बलिदान के कारण

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि,बोले- कश्मीर आज भारत का हिस्सा है, तो यह उनके संघर्ष और बलिदान के कारण

देश-विदेश
लखनऊ, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि वे एक महान शिक्षक थे, एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। अगर कश्मीर आज भारत का हिस्सा है, तो यह उनके संघर्ष और बलिदान के कारण है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मैं प्रदेश शासन की तरफ से भारत माता के इस सपूत को उनकी सेवाओं के लिए कोटि कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ समाजसेवी थे। मुख्‍यमंत्री बोले कश्मीर अगर आज भारत का हिस्सा है तो उसके पीछे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने आजाद भारत में नारा दिया कि एक देश में...
देश में कोरोना के मामलों में इजाफा, 24 घंटे में महामारी के 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

देश में कोरोना के मामलों में इजाफा, 24 घंटे में महामारी के 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

देश-विदेश
नई दिल्ली, देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 16,159 मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले बुधवार को 737 नए मामले बढ़ें हैं। मंगलवार को देशभर में 13,086 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 28 लोगों की मौत भी हुई है। 15 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से 15,394 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 15 हजार 212 हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 35 लाख 47 हजार 809 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 29 लाख 7 हजार 327 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं, कुल 5 लाख 25 हजार 270 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.26 फीसद है। जबकि रिकवरी रेट 98.53 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 3.56 फीसद और वीकली पाजिटिविटी दर ...
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्‍व दाऊद इब्राहिम और मुंबई धमाकों पर अनदेखी करने का लगाया आरोप

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्‍व दाऊद इब्राहिम और मुंबई धमाकों पर अनदेखी करने का लगाया आरोप

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना और महाविकास आघाडी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि 50 विधायकों के सत्तारूढ़ गठबंधन छोड़ने के लिए किसी भी शख्‍स के पास 'बड़ा कारण' होना चाहिए। पिछली एमवीए सरकार जिसमें कांग्रेस और शिवसेना घटक थे, हिंदुत्व, वीर सावरकर या मुंबई धमाकों पर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर कोई बड़ा निर्णय लेने से चूकती रही। शिंदे ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि अब उन्‍होंने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसीलिए उन्‍होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का निर्णय लिया है। MVA की वजह से दाऊद पर फैसला नहीं! सीएम शिंदे ने कहा, 'शिवसेना-भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था और सरकार बन गई कांग्रेस-NCP के साथ। इसके कारण जब भी हिन्...
संजय राउत ने कहा- सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते, जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे

संजय राउत ने कहा- सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते, जो भूले बिसरे लोग हैं आ जाएंगे

देश-विदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों जारी उथल-पुथल अब शांत दिख रही है। विधानसभा में सोमवार को एकनाथ शिंदे की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। विश्ववास मत के दौरान शिंदे सरकार को 164 वोट मिले जबकि विपक्ष में 99 वोट पड़े। विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि भाजपा गठबंधन के साथ अगले विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेंगे। शिंदे के इस दावे पर शिवसेना सांसद और पार्टी नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह एकनाथ शिंदे खेमा नहीं दिल्ली वाले कर रहे हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उद्धव जी ने भी कहा था कि मध्यावधि चुनाव होने दीजिए। पता चल जाएगा कि कौन हारेगा और कौन जीतेगा। 'बागी विधायक वापस आएंगे' संजय ...
हाई कोर्ट ने अपराधियों को राजनीति से बाहर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

हाई कोर्ट ने अपराधियों को राजनीति से बाहर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

देश-विदेश
लखनऊ, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा है कि संसद और भारत निर्वाचन आयोग को राजनीति से अपराधियों को बाहर करने के लिए समुचित कदम उठाने चाहिए। राजनेताओं, अपराधियों और नौकरशाहों के बीच का अपवित्र गठजोड़ मिटा देना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस दिशा में उचित कदम उठाने को कहा है किंतु अभी तक चुनाव आयोग और संसद ने ऐसा करने के लिए सामूहिक इच्छा शक्ति नहीं दिखाई है। यह टिप्पणी जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने बसपा सांसद अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय की जमानत अर्जी खारिज करते हुए की। राय अपने खिलाफ दर्ज केस को वापस करने के लिए पीडि़ता और उसके गवाह पर नाजायज दबाव बनाने के आरेाप में जेल में बंद हैं। उनके दबाव के कारण पीडि़ता और उसके गवाह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल में दाख...
उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार यानी आज से 35 करोड़ पौधारोपण का अभियान प्रारंभ कर रही है। इसके तहत पहले ही दिन 75 जिलों में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के कुकरैल वन रेंज में पौधा रोपेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधा लगाएंगे। आज पहले दिन 25 करोड़ पौधारोपण के लिए सांसद तथा मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है। प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहले दिन 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन लखनऊ में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या व ब्रजेश पाठक प्रयागराज में पौधा रोपेंगे। सरकार ने पौधारोपण के लिए सभी 75 जिल...
पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

देश-विदेश
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल को सोमवार को 107 दिन बाद विस्तार दिया गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। नए मंत्रियों में सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए अमन अरोड़ा के अलावा पहली बार चुनाव जीतने वाले अमृतसर दक्षिण के विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और खरड़ से महिला विधायक अनमोल गगन मान शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव जीतने वाले विधायकों पर ज्यादा भरोसा जताया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बाद अमन अरोड़ा ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव जीता है। जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 11 मंत्री पहली बार विधायक बने...