पोस्टर पर मचे बवाल के बीच अब मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली; दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज
नई दिल्ली, फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ के एक पोस्टर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। एक अधिवक्ता ने फिल्म के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिकेलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की थी।
इसके बाद दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने फिल्म 'काली' से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की की है।
इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने भी फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है।
फिल्म 'काली' के इस पोस्टर में पोशाक पहने एक महिला को दिखाया गया है, जिसमें देवी और धूमपान का चित्रण किया गया है। बैक...








