दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर गोरखपुर आएंगे। वह शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सीएम शुक्रवार को देवरिया भी जा सकते हैं। शुुुुुुक्रवार को ही वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एमपी पालिटेक्निक परिसर पहुंचेगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद का कार्यक्रम तय नहीं है। शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
गोरखपुर मंदिर में जनता दर्शन भी करेंगे
शुक्रवार एक जुलाई की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनने के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत क...








