Thursday, March 26News That Matters

देश-विदेश

शिवसेना विधायक ने अपनी पार्टी को भाजपा के साथ रिश्ते शुरू करने की दी नसीहत

शिवसेना विधायक ने अपनी पार्टी को भाजपा के साथ रिश्ते शुरू करने की दी नसीहत

देश-विदेश
ठाणे, महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इसी बीच, सत्ताधारी दल शिवसेना के विधायक ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ फिर से रिश्ते की शुरुआत करनी चाहिए। बता दें कि सरनाइक ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा सीट से विधायक हैं। गौरतलब है कि सरनाइक को मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था, 'पार्टी को अपने नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए।' बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, सरनाइक ने कहा, 'मैंने पहले यह विचार रखा था कि शिवसेना को भाजपा के साथ जाना चाहिए।' ईडी ने की थी सरनाइक की संपत्ति कुर्क ईडी ने हाल ही में नेशनल स्पाट एक्सचेंज लिमिटेड...
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती

देश-विदेश
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के कई विधायकों ने बगावत कर दी है। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्यपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एकनाथ शिंदे का 40 विधायकों के समर्थन का दावा महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के बाद से सियासी ड्रामे की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के कई विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए थे। हालांकि, अब बागी विधायक असम के गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हैं। असम में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज इसी बीच आज महाराष्ट्र कांग्रेस पर...
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुलाई बैठक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने को भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुलाई बैठक

देश-विदेश
नई दिल्ली,  राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज यानी मंगलवार का दिन अहम साबित हो सकता है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक के बाद एनडीए के उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। वहीं विपक्षी दलों ने भी मंगलवार को भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बैठक बुलाई है। यह बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। विपक्ष के संभावित उम्मीदवारों ने किया इनकार राष्ट्रपति पद के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से इनकार करने के साथ विपक्षी दलों के नेता 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार का नाम तय करने को लेकर मंगलवार दोपहर दिल्ली में फिर से बैठक करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के इनकार के बाद सोमवार क...
उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना का संपर्क नहीं

उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना का संपर्क नहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मुश्किल में है। कैबिनेट मंत्री और शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ समेत 18 विधायक गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। चर्चा है कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद से ही पार्टी आलाकमान का एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हुआ है। एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव पर एक और आफत! सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के लिए नई आफत आ गई है। एमएलसी की 10 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी गठबंधन के लिए ठीक नहीं रहे। एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में झटका लगा है। कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार जीत द...
आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ होगा! CM योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ होगा! CM योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद तथा फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब बारी आजमगढ़ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका संकेत भी दे दिया है। आजमगढ़ में उन्होंने दो जनसभा को भी संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में रविवार को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में दो चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुडऩे का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मन बनने दीजिएगा। ईश्वर ने आपको अवसर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तो आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्र...
देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

देश-विदेश
वाराणसी, देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद का आयोजन सोमवार को किया गया है। बिहार में बवाल होने की संभावनाओं को देखते हुए पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बिहार से सटे जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया और पड़ोसी जिलों के अलावा बिहार से आने वाली ट्रेनों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर वाराणसी में अति संवेदनशील कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों की घेराबंदी की गई है। दूसरी ओर कैंट रोडवेज बस डिपो से सिगरा पुलिस ने सोमवार की दोपहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता की गई। इसके अतिरिक्‍त वाराणसी में डाफी टोल प्‍लाजा के अलावा जिले के प्रवेश मार्गों पर विशेष जांच दलों की तैनाती की गई है। वहीं वाराणसी में कछवारोड क्षेत्र के वाराणसी भदोही क...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तय, किसका नाम है सबसे आगे

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तय, किसका नाम है सबसे आगे

देश-विदेश
लखनऊ, योगी सरकार-2.0 में स्वतंत्रदेव सिंह काे मंत्री बनाए जाने के बाद से ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सभी की निगाहें हैं। यह तय है कि इस पद पर किसी के भी चयन के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति ही होगी। ऐसे में कई दावेदारों के नाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उम्मीद की जा रही है आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव के तुरंत बाद नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी, क्योंकि दो और तीन जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तेलंगाना में होनी है। भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन किया जाता है। इस दृष्टि से स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनते ही तय हो गया था कि अब उनके स्थान पर किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में पार्टी प्रदेश में संगठन की कमान भी ऐसे कार्यकर्ता को सौंपना चाहेगी, जिसके माध्यम से जातीय-...
बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए

बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए

देश-विदेश
नई दिल्ली, देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि कल यानी रविवार को कोरोना के देश में 12,899 मामले सामने आए थे। 76 हजार के पार हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार के पार हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 76,700 हैं। डेली पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है। 196 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ नई सेना भर्ती को लेकर की बैठक और आंदोलनकारियों को शांत करने पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ नई सेना भर्ती को लेकर की बैठक और आंदोलनकारियों को शांत करने पर हुई चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली, देशभर में नई सेना भर्ती योजना 'अग्निपथ' के विरोध में हो रहे भारी बवाल को शांत कराने के लिए केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और थल सेनाध्यक्ष जनरल बी एस राजू ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस 'अग्निपथ' योजना को जल्द से जल्द लागू करने और आंदोलनकारियों को शांत करने के तरीकों को सुनिश्चित करना था। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह आधिकारिक दौरे पर हैदराबाद में हैं। व्यापक विचार-विमर्श के बाद शुरू हुई योजना : राजनाथ 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नए सैन्य भर्ती माडल का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि इसे पू...
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की हालत गंभीर

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की हालत गंभीर

देश-विदेश
बनी मोहान रोड पर लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग शादी समारोह से डीजे बजाकर लौट रहे थे। मरने वाले और घायल सभी हरदोई जनपद के रहने वाले हैं। लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों में सभी हरदोई के रहने वाले हैं। एक मृतक के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को...