Thursday, March 26News That Matters

देश-विदेश

गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया

गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, देशभर में बढ़ते विरोध और हिसक प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसद रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में भी तीन  वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी। कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया पर हुआ था असर इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था, 'पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निपथ योजना में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल...
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने की घोषणा-  भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने की घोषणा- भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू

देश-विदेश
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर युवाओं से खास अपील की है। मनोज पांडे ने युवाओं से उपद्रव न करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 2022 में 'अग्निपथ' योजना के तहत ऊपरी आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यह घोषणा की है कि भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। 'अग्निवीर' के रूप में सेना में आने को कहा थल सेनाध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा, "सरकार का फैसला 2022 के भर्ती प्रक्रिया के लिए भर्ती की प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 साल करने के लिए एकमुश्त छूट ...

जुमे की नमाज आज, पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

देश-विदेश
प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखने और गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी जिलों में पुलिस द्वारा फुट पेट्रोलिंग व अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को जिलों के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश में अमन चैन बहाल रखने के निर्देश दिए। अवस्थी ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से कहा गया है कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी प्रदेश भर में सभी प्रमुख धर्म गुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में उनका सहयोग लें। थ...
अग्निपथ योजना को लेकर भड़की मायावती, बोलीं- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

अग्निपथ योजना को लेकर भड़की मायावती, बोलीं- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

देश-विदेश
लखनऊ, केन्द्र सरकार के लम्बी अवधि के बाद सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी विरोध होने लगा है। सेना में चार वर्ष की अल्पावधि वाली भर्ती 'अग्निवीर' को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने तीन ट्वीट में सरकार के इस निर्णय को युवाओं के साथ छलावा बताया है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि सेना में काफी लम्बे समय तक भर्ती लम्बित रखने के बाद अब केन्द्र ने सेना में चार वर्ष अल्पावधि वाली 'अग्निवीर' नई भर्ती योजना घोषित की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस प्रक्रिया को लुभावना व लाभकारी बताने के बावजूद देश का युवा वर्ग असंतुष्ट एवं आक्रोशित है। बड़ी संख्या में युवा सेना भर्ती व्यवस्था को बदलने का खुलकर विरोध कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त कर...
बिहार में ‘अग्निपथ’ पर बवाल: सड़कों पर उतरे युवा

बिहार में ‘अग्निपथ’ पर बवाल: सड़कों पर उतरे युवा

देश-विदेश
पटना, सेना में भर्ती के‍ लिए सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का विरोध बिहार में लगातार दूसरे दिन जोर पकड़ चुका है। गुरुवार को पटना - गया रेलखंड, पटना-पीडीडीयू रेलखंड, गया- किउल रेलखंड, छपरा- सिवान रेलखंड पर युवाओं ने ट्रेन परिचालन बाधित किया है। छपरा, सिवान, बक्‍सर, जहानाबाद, नवादा, आरा में रेलवे स्‍टेशन पर रेल ट्रैक पर युवाओं ने प्रदर्शन किया है। इसके अलावा सिवान, अरवल सहित कई शहरों में हंगामा हुआ है। बुधवार की शाम गया में पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के काफिले पर इसी विषय पर हंगामे के दौरान पथराव किया गया था। बुधवार को पटना, भागलपुर, बक्‍सर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित और भी कई शहरों में हंगामा हुआ था। इसके चलते पटना-रांची जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस, काशी-पटना जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस, लोकमान्‍य तिलक-कामख्‍या एक्‍...
भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में कोरोना के 12213 नए केस मिले

भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में कोरोना के 12213 नए केस मिले

देश-विदेश
नई दिल्ली, भारत में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में Covid 19 के 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई है। कल के मुकाबले 38.4 फीसद का उछाल देश में कल के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 38.4 फीसद का उछाल हुआ है। बुधवार को संक्रमण के 8,822 मामले सामने आए थे। कल की तुलना में 4,578 मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़ा रहे टेंशन कोरोना के लगातार बढ़ते एक्टिव मामले टेंशन बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 7,624 मरीज रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 58,215 हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.13 फीसद है। रिकवरी रेट 98.65 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 2.35 फीस...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को किया लॉन्च, पढ़िए पूरी खबर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को किया लॉन्च, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्र सरकार मंगलवार को रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे। इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे। रक्षा मंत्...

रोजगार पर अब ऐक्शन में मोदी सरकार, केंद्र सरकार डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियां

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी सरकार ने कमर कस ली है। अगले डेढ़ साल में केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देने जा रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के कई विभागों में 1.5 लाख पदों पर भर्ती की जा सकती है। ट्वीट कहा गया- पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की बेहद बारीकी के साथ समीक्षा की है। समीक्षा के बाद उन्‍होंने निर्णय लिया कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए। कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस ऐलान पर तंज कसते हुए कहा है कि वादा हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का हुआ था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल, मोदी सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर ही सबसे ज्‍यादा हमले करते रहे हैं। विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों की नौकर...
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

देश-विदेश
आपत्तिजनक टिप्पणी और बयान देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। हिंदू संगठन लगातार नूपुर शर्मा पर भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि मई के अंतिम सप्ताह में नूपुर शर्मा ने बतौर भाजपा प्रवक्ता एक टेलीविजन न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। इसके बाद 29 मई को नूपर शर्मा के साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी कार्रवाई की गई। इसके तहत नूपुर शर्मा को निलंबित तो नवीन कुमार जिंदल को भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाल दिया। वहीं, अब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन नूपुर शर्मा के समर्थन में आ गए हैं। इस बीच दादरी  में गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की धमकी का म...
अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों? ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

देश-विदेश
उत्‍तर प्रदेश में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर कई ज‍िलों में भड़की ह‍िंंसा को जब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शांत‍ि प्रदर्शन बताया तो ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तंज कसते हुए कहा क‍ि प‍िटाई दंगाईयों और पत्‍थरबाजों की होती है और दर्द अख‍िलेश यादव को होता है। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में मुस्लिम वर्ग के असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आगजनी, पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस कर्मी घायल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बवालियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जुमे का प्रदर्शन शांत...