Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

पैंगबर पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी के बीच ईरान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

पैंगबर पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी के बीच ईरान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

देश-विदेश
पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच ईरान के विदेश मंत्री डा हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन भारत दौरे पर पहुंचे। यहां ईरानी विदेश मंत्री गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और साझेदारी को और बढ़ावा देगी। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हुसैन दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों का विस्तार करना और क्षेत्रीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय विकास के संबंध में सहयोग पर रणनीतिक परामर्श करना है। ईरान के साथ भारत के संबंध अनोखे और ऐतिहासिक हैं। ईरान एक महत्वपूर्ण भागीदार और घनिष्ठ पड़ोसी है। 2021-22 के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में गहनता ...
33 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

33 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

देश-विदेश
कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 33 करोड़ से अधिक टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उप्र में ही लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में उप्र शुरुआत से ही अव्वल है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 16.73 करोड़ व तीसरे नंबर पर बंगाल ने 14.05 करोड़ वैक्सीन लगाई है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर बताया क‍ि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की कर्मठता व जागरूक नागरिकों के सहयोग का प्रतिफल है। सभी पात्र जन 'टीका जीत का' अवश्य लगवाएं! उप्र में अभी तक 17.46 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 15.22 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। वहीं ...
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

देश-विदेश
 बीते कुछ समय से कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी निर्णय लिया गया कि कश्मीर में रह रहे हिंदू वहीं रहेंगे और उनके लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। वैसे राज्य प्रशासन अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। पुलिस विभाग का कहना है कि इन आतंकी घटनाओं में शामिल आतंकवादियों की जल्द पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस की नीति तो रखनी होगी, लेकिन जहां तक कानून व्यवस्था पर आम लोगों के भरोसे और उनके सुरक्षाबोध का सवाल है तो इसका कारगर और दूरगामी उपाय है कानून का पालन। आतंक उन्मूलन ...
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

देश-विदेश
दिल्ली के जहांगीरपुरी  में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है। हिरासत में दो आरोपी डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। घटना में सांप्रद...
नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया

नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया

देश-विदेश
मनी लान्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को राज्य की छह सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करते हुए सोमवार को यहां एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, जो मनी लान्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, ने भी इसी तरह का एक आवेदन दायर किया था। सोमवार को, मुंबई में एक विशेष अदालत, जिसे मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया, ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दोनों आवेदनों (मलिक और देशमुख) पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय ईडी ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा ...
राष्ट्रपति कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं

देश-विदेश
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रविवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बधाई को आत्मीयता से स्वीकार किया और धन्यवाद दिया। इसकी फोटो प्रेसिडेंट आफ इंडिया के ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस व अपने जन्मदिन के अवसर पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। तभी यह पर्यावरण के लिए हितकारी होंगे। पीएम मोदी ने क‍िया ट्वीट प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि 'उत्तर प्रदेश के ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ...
मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक और गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार

मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक और गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार

देश-विदेश
सीआइए स्टाफ पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से एक और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंगस्टर विश्नोई ग्रुप से संबंधित देवेंद्र उर्फ काला काला बताया जा रहा है। सीआइए स्टाफ पुलिस रविवार की रात में देवेंद्र काला को पकड़कर मोगा लेकर आई है। इससे पहले सीआइए स्टाफ पुलिस ने 5 दिन पहले फतेहाबाद से ही बिश्नोई गैंग के गुर्गे पवन बिश्नोई एवं नसीब खान को गिरफ्तार किया था। पवन बिश्नोई एवं नसीब खान दोनों ही मोगा में अप्रैल महीने में हुए पिंटा हत्याकांड मैं वांछित थे इन दोनों से पूछताछ में इस बात के संकेत मिले थे कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जिस बोलेरो कार का प्रयोग हुआ था वह बोलेरो कार इन्हीं दोनों ने उपलब्ध करवाई थी। वर्तमान में दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड की अवधि के दौरान पूछताछ में सिद्धू मूसे वाला की हत्या से संबंधित साजिश में शामिल रहने वाले कुछ लोगों का पता चल...
आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में खालिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में खालिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

देश-विदेश
आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में साेमवार काे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। गर्मख्याली संगठनाें ने खालिस्तान, भिंडरावाला और दीप सिद्धू के पोस्टर लहराए। आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में सिविल वर्दी में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया है। यहां पहली बार संगत के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान अरदास में हिस्सा लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इसके साथ ही शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पिछले काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को चारों तरफ से सील किया हुआ है। पंजाब भर से पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बल के 10 हजार जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर र...
गुजरात में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल

गुजरात में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के मेहसाणा शहर में 'तिरंगा यात्रा' के साथ रोड शो करेंगे। 'आप' के एक नेता ने शनिवार को कहा कि वह रोड शो के दौरान एक सभा को भी संबोधित करेंगे। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री की तीन महीने में गुजरात की चौथी यात्रा होगी, जहां इस साल दिसंबर में चुनाव होने हैं। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा, '6 जून को केजरीवाल दोपहर 3 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और मेहसाणा का दावा करेंगे। मेहसाणा में वह एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' करेंगे, जो शहर के नगरपालिका शापिंग सेंटर से शुरू होगी। वह रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे। खुद को भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश कर रही 'आप' बता दें, चुनाव से पहले 'आप' खुद को गुजरात में सत्तारू...
ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत राजधानी में करीब 4460.22 करोड़ रुपये का निवेश उद्योगपति करेंगे

ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत राजधानी में करीब 4460.22 करोड़ रुपये का निवेश उद्योगपति करेंगे

देश-विदेश
ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत राजधानी में करीब 4460.22 करोड़ रुपये का निवेश उद्योगपति करेंगे। इससे जहां शहर और गांवों की तस्वीर बदलेगी, वहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सेरेमनी में शिरकत करने आए उद्योगपति उत्साह से लवरेज दिखे। खासकर शहर के व्यापारी जगत के लोग, व्यापारी वर्ग को भरोसा है कि अगर राजधानी लखनऊ में सिर्फ 4460.22 करोड़ रुपये निवेश अलग-अलग क्षेत्रों में होते हैँ तो हर वर्ग के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। व्यापारियों का मानना है कि यूपी में अब निवेश का माहौल बन रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर होने से उद्योगपति भी खुद को सुरक्षित महसूस कर यूपी में उद्योग लगाने को तैयार हैं। लखनऊ में बिजली के क्षेत्र में पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड 975 करोड़ रुपये से शहर और गांवों में बिजली व्यवस्था में परिवर्तन करने जा रहा है। रियल एस्टेट के क्षेत...