यूपी के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत
सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में सात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का था। सभी बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गांव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऐसे हुआ हादसा
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई।
इनकी हुई मौत
घटना में महला ...








