Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

गुजरात ATS ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोचा

गुजरात ATS ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोचा

देश-विदेश
आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोच लिया है। कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी एवं मुंबई बम धमाकों में आरोपी 4 फरार आतंकी आतंकवाद निरोधक दस्ते के हत्थे चढ़े हैं। इनमें अबु बकर, युसुफ भटका, शोएब बाबा, सैयद कुरैशी शामिल हैं। जयपुर में आतंकी घटना में भी इनकी लिप्तता सामने आई है, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ते की अहमदाबाद टीम इन आतंकियों को दबोचा है इससे पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मुंबई के दर्जनों ठिकानों पर छापामारी कर चुकी थी। गौरतलब है कि मुंबई बम धमाका प्रकरण वांटेड अपराधी एवं कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम वांछित है तथा केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर उसके खिलाफ कई तरह के कानूनी नोटिस भी जारी किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी दाऊद इब्राहिम के करीबी बताए जाते हैं यह ...
सीबीआई ने पी चिदंबरम के बेटे कीर्ति के दफ्तर और आवास समेत कई जगहों पर मारे छापे

सीबीआई ने पी चिदंबरम के बेटे कीर्ति के दफ्तर और आवास समेत कई जगहों पर मारे छापे

देश-विदेश
सीबीआइ ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बेटे कार्ति के घर पर छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके दिल्‍ली और मुंबई के अलावा तमिलनाडु के सिवागंगई और चेन्‍नई स्थित आवास पर की गई है। सीबीआइ की ये छापेमारी मनी लाड्रिंग मामले में की गई है। बता दें कि चिदंबरम के बेटे पर कई मामले चल रहे हैं। इनमें आईएनएक्‍स मीडिया को एफआईपीबी की क्लियरेंस मिलने का भी मामला शामिल है जो करीब 305 करोड़ विदेशी फंड से जुड़ा है। ये मामला तब का है जब चिदंबरम वित्‍त मंत्री थे। इनके ही मद्देनजर ये छापेमारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने कार्ति के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है जो विदेशों से मिले पैसे से जुड़ा है। ये पैसा वर्ष 2010-14 के दौरान हासिल किया गया था। गौरतलब है कि इस वर्ष मार्च में निचली अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में चली सुनवाई के बाद कार्ति...
अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक कहा- भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक कहा- भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

देश-विदेश
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी नाराजगी जता चुकी है।  सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर AAP विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है। ...
त्रिपुरा में फेरबदल करके भाजपा ने सख्‍त संदेश दिया, शासन वाले सूबों में प्रदर्शन से ही नेतृत्व तय किया जाएगा

त्रिपुरा में फेरबदल करके भाजपा ने सख्‍त संदेश दिया, शासन वाले सूबों में प्रदर्शन से ही नेतृत्व तय किया जाएगा

देश-विदेश
पिछले छह सात वर्षों में भाजपा का सिर्फ आकार ही बड़ा नहीं हुआ बल्कि इसकी सोच और फैसले को अमल करने की अपार शक्ति भी बार बार दिखी है। उत्तराखंड में चुनाव से महज कुछ महीने पहले लगातार दो मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद मिली सफलता ने भाजपा नेतृत्व की इस सोच को और भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशों में पार्टी के चेहरे को न सिर्फ बेदाग और क्षमता के बल पर सर्वमान्य होना चाहिए बल्कि जनता के बीच का होना चाहिए। कोई कोर-कसर मंजूर नहीं  अगर इसमें कोई कमी दिखती है तो उसे हटाने में भावी चुनाव भी बाधक नहीं बन सकता है। त्रिपुरा में चुनाव में महज आठ नौ महीने पहले मुख्यमंत्री बिप्लव देव को बिना किसी टकराव हटाकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया है कि यहां पार्टी नेतृत्व सबल है। यही कारण है कि पिछले एक साल में पार्टी ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं। कई सूबों में बदलाव की अटकलें  त्रिपुरा में हुए बदलाव के बाद ज...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ करेंगे बैठक

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं। मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी अभी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में हैं। मोदी ने प्रार्थना भी की। इस दौरान पीएम देउबा भी उनके साथ थे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है। बताया जा रहा है कि पीएम सुबह 10 बजे नेपाल पहुंचेंगे और शाम को वापस आ जाएंगे। बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे।...
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 144 करोड़ रुपये की लागत की 61 परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सुबह तकरीबन 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पांच टीबी रोगियों के स्वजन को पोषण किट, भूसा दान करने वालों की प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रविकिशन, कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्री राम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेश ...
कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

देश-विदेश
बड़गाम जिले के चाडूरा में गत वीरवार को कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या (टारगेट किलिंग) के बाद सियासत तेज हो गई है। पीपुल्स एलांयस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) और प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से रविवार को मुलाकात का एलान किया है। भाजपा की कश्मीर इकाई ने कश्मीरी हिंदुओं के आक्रोष को सही ठहराते हुए रैली भी निकाली। इस बीच, जम्मू से कश्मीर तक कश्मीरी हिंदुओं का रोष प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नियुक्ति सभी कश्मीरी हिंदुओं को घाटी से बाहर स्थानांतरित किया जाए। दिवंगत राहुल भट्ट को प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही राजस्व विभाग में नौकरी मिली थी। आतंकी हमले के वक्त पर चाडूरा तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उनकी हत्या के बाद से ही कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी हिंदू लगाता...
असम में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा

असम में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा

देश-विदेश
असम में लगातार हो रही बारिश के कारण दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है। हाफलोंग इलाके में करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित है। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। भारतीय सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया है। दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में...
जम्मू-कश्मीरः कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए ADGP

जम्मू-कश्मीरः कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए ADGP

देश-विदेश
मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में पड़ने वाले चडूरा में आतंकियों की गोलियों के शिकार बने कश्मीर पंडित राहुल भट्ट का शुक्रवार को जम्मू में पूरे जोश और रोष के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद हजारों की भीड़ भारत माता की जय..., राहुल भट्ट अमर रहे... और राहुल के हत्यारे को फांसी दो ... के नारे गूंजते रहे। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिवार की वेदना से वहां मौजूद लोगों का कलेजा चाक हो रहा था, लेकिन नम आंखों में गुस्सा और जुबां पर जोश था। जम्मू से कश्मीर तक राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में गुस्से की आग धधक रही है। राहुल भट्ट का पार्थिव शरीर वीरवार देर रात को ही जम्मू के दुर्गा नगर स्थित उनके निवास पर पहुंच गया था। तब से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता रहा। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उनका अंतिम संस्कार...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लम्बे समय बाद देश के रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल से लखनऊ में रहेंगे। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 मई की शाम को नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे। लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह कल सुबह विशेष जहाज से करीब 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधा निराला नगर जाएंगे। जहां पर एक होटल में लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन के कार्यक्रम 'नमस्ते लखनऊ विद श्री राजनाथ सिंह' में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह गोमतीनगर में ए...