Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के भुज को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण श्री कच्छी लेवा पटेल समाज की ओर से किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह 200 बिस्तरों वाला कच्छ का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है। भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ...
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार

देश-विदेश
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार चले गए हैं। इस लिहाज से दिल्ली में कोरोना वायरस से मामलों की रफ्तार एक सप्ताह के भीतर ही दोगुना हो गई है। इस बीच दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित 325 नए मरीज मिले, वहीं राहत की बात यह है कि कोई मौत नहीं हुई। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अगले सप्ताह 20 अप्रैल को अहम बैठक करेगा। इस बैठक में दिल्ली मेे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों और मास्क न लगाने पर जुर्माने पर चर्चा होगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना का विस्तार रोकने के लिए अहम निर्णय लिए जा सकते ह...
कश्मीर में हिंदू समुदाय को आतंकवादियों की धमकी, कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे

कश्मीर में हिंदू समुदाय को आतंकवादियों की धमकी, कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे

देश-विदेश
कश्मीर को एक बार फिर वर्ष 1990 के दौर में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। कश्मीर में बेहतर होते हालात के बीच कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने एक बार फिर कश्मीर में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं व गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन हमलों के बीच घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं को धमकी भरे पत्र भी मिले हैं, जिसमें उन्हें ये चेतावनी दी गई है कि वे या तो इस्लाम कबूल करें या फिर कश्मीर को छोड़कर चले जाएं। अगर वे नहीं मानेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। ये धमकी भरे पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा भेजे गए हैं। बारामूला में रहने वाले कश्मीरी पंडित विजय रैना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें भी इस तरह का एक धमकी भरा पत्र मिला है। उन्हें धमकी दी गई थी कि वे या तो इस्लाम धर्म अपना लें या कश्मीर छोड़ दें नहीं तो मौत का सामना करें। रैना ने बताया कि उन्हें यह पत्र लश्कर-ए-इस्लाम न...
यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली, अम‍ित शाह और पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली, अम‍ित शाह और पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्‍तरााखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बधाई दी। जान‍िए जवाब में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने क्‍या कहा...? केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दी थी बधाई : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, 'आज विधान परिषद चुनावों के परिणाम ने फिर से बताया है कि यूपी की जनता पूरे दिल से भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा कर रही है। इस जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍...
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

देश-विदेश
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप| रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा आरोप लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस का युद्ध 'नरसंहार' है, जो यूक्रेनियों का नामो निशान मिटा रहा है. रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाने का सिलसिला पिछले 49 दिनों से कम नहीं किया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘नरसंहार के बराबर’ है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाइडेन ने युद्ध को बताया रूस का नरसंहार बाइडेन ने वाशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले आयोवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हां, मैंने इसे नरसंहार करार दिया है. यह साफ हो गया है कि पुतिन यूक्रे...
करौली में बहुसंख्‍यकों का पलायन जारी, घरों व दुकानों के बाहर लगाए “सम्पति बिकाऊ” के बोर्ड

करौली में बहुसंख्‍यकों का पलायन जारी, घरों व दुकानों के बाहर लगाए “सम्पति बिकाऊ” के बोर्ड

देश-विदेश
राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर (2 अप्रैल) को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच मुस्लिम बहुल इलाकों से बहुसंख्यक अपने घर और दुकान बेचकर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। दो घरों व कुछ दुकानों पर तो एक वर्ग विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया है। बहुसंख्यकों ने घरों और दुकानों के बाहर "सम्पति बिकाऊ"के बोर्ड लगा दिए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को करौली पहुंची जांच से जुड़े एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में लोग अपना घर और दुकान छोड़कर या तो करौली में ही दूसरी जगह रहने लगे हैं या फिर ताला लगाकर दूसरी शहर में चले गए हैं। इन लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पलायन करने वालों में जाटव,खटीक,धोबी और कुमावत समाज के लोग शामिल हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को करौली पहुंची । यहां उन्होंने उपद्रव प्रभावि...
चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

देश-विदेश
चीन में कोरोना की तीसरी लहर काबू में नहीं आ रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सरकार ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के स्पर्शोन्मुख 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 थे। जीरो कोविड नीति का किया बचाव कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन की जीरो कोविड नीति की आलोचना हो रही है। हालांकि चीन सरकार ने इसका बचाव किया है। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन की जीरो कोविड नीति महामारी विरोधी प्रोटोकाल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।' उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर बनाई गई नीतियां डब्ल्यूएचओ के सिद्धातों पर आधारित हैं। भारतीय दूताव...
पाकिस्‍तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद करते हुए कहा- वो भारत से मजबूत रिश्‍ते चाहते

पाकिस्‍तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद करते हुए कहा- वो भारत से मजबूत रिश्‍ते चाहते

देश-विदेश
पाकिस्‍तान के नवनियुक्‍त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश के बदले में धन्‍यवाद कहा है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि वो भारत के साथ शांतिपूर्ण और मजबूत संबंध बनाने के इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वो भारत के साथ जम्‍मू कश्‍मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। शहबाज ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भी आतंकवाद की आग में काफी कुछ खोया है अब वो शांति स्‍थापित करना चाहता है। बता दें कि पीएमएल-एन के अध्‍यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति शहबाज शरीफ को देश के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद अपने पहले संबोधन में उन्‍होंने भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने के साथ-साथ कश्&...
पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम को ये पुरस्कार 24 अप्रैल को लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को दिवंगत स्वर कोलिला के परिवार ने दी है। दिवंगत गायिका के परिवार ने और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, उन्होंने इस साल लता मंगेशकर के सम्मान और याद में इस साल से पुरस्कार स्थापित करने का फैसल किया है। जिसना फरवरी में लंबी बीमारी से लडते हुए 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मताबिक, लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए मार्गदर्शन के लिए शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो। उन्होंने बयान में आगे कहा, हम ये घोषणा करते ...
अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी शुभकामनाएं

अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी शुभकामनाएं

देश-विदेश
अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। इस बीच पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सत्‍ता पर काबिज होने के बाद दिए अपने पहले संबोधन में कश्‍मीर का राग अलापाा था। इसके ही जवाब में राजनाथ सिंह ने भी जवाब दिया है। आतंकवाद के मुद्दे पर हुई यूएस से बात एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा उठना जरूरी है। अमेरिका संग हुई टू प्‍लस टू वार्ता म...