अमेरिका ने कहा- रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं, भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा
भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर सोमवार को अमेरिका के स्वर में एक बड़ा बदलाव नजर आया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वर्चुअल बैठक के बाद आया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेहद रचनात्मक थी।
हर देश भारत के हित में कदम उठा रहा
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को रूस से कच्चे तेल के आयात को सीमित करने के लिए दबाव डाला। जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि द...







