रामपुर में बुलडोजर से दहशत में लोग, अर्जी देकर की अपना मकान गिराने की अपील
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर के प्रयोग ने इतना जोर पकड़ा कि उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल में तो अवैध कार्य तथा निर्माण को लेकर बुलडोजर के प्रयोग की नौबत काफी कम ही आ रही है। पुलिस भी अपराधी के घर के बाहर बस बुलडोजर खड़ा कर रही है और वह सरेंडर कर दे रहा है। कुछ ऐसा ही मामला अवैध निर्माण कराने वालों के साथ है। रामपुर में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कराने वाले ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना निर्माण गिरवाने की गुहार लगाई और प्रशासन ने अगले ही दिन से कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अपराधी तथा अवैध कब्जा करने वाले काफी दहशत में हैं। यह बुलडोजर चलने से काफी खौफजदा हैं। इस दौरान बुलडोजर का काफी असर भी हो रहा है। रामपुर में आजम खां के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी जमीन ...








