टेक्सास मॉल में हुई फायरिंग में भारतीय युवती की मौत, पिता तेलंगाना में हैं जिला जज….
ऐश्वर्या का दोस्त भी गोलीबारी में घायल हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। थाटिकोंडा का परिवार उनके शव को भारत ले जाने की योजना बना रहा है।
टेक्सास राज्य के डेलास में शनिवार को भीड़भाड़ वाले मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में एक भारतीय महिला इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हुई है। वहां के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 26 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा के शव को उनके परिवार के पास यानी भारत भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दूतावास लगातार परिवार के संपर्क में है और उनकी मदद कर रहा है ताकि शव वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बता दें, इस घटना में दो भारतीय घायल भी हुए है।
वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह लगातार इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और दूतावास से नियमित अपडेट ले रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा भारतीय दूतावास लगातार परिवारों के ...








