Saturday, March 21News That Matters

उत्तराखंड

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के 6 जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार प...
सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर,डालनवाला पुलिस स्टेशन में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा प्रहार,मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई

सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर,डालनवाला पुलिस स्टेशन में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा प्रहार,मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न बैठकों के उपरांत मुख्यमंत्री धामी अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां की संपूर्ण कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस स्टेशन में आए कई शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को औप...
उत्तराखंड मौसम , पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में कोहरे का सितम जारी

उत्तराखंड मौसम , पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में कोहरे का सितम जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए आगामी एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम निदेशक के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण आगामी 20 और 21 तारीख को राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, इन जिलों के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। ​ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। ​पहाड़ों में जहाँ हल्की बारिश की उम्मीद है, वहीं मैदानी इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी,उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है,पौड़ी और देहरादून के मैदानी हिस्सों में भी कोहरे का असर देखा जाएग...
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए- मुख्यमंत्री

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है। *प्रवासी पंचायतों और वेडिंग डेस्टिनेशन विकास पर विशेष बल* मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यभर में प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया जाए, जिनमें देश एवं विदेश में कार्यरत प्रवासियों को आमंत्र...
हरिद्वार में 20 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार में 20 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार उत्तराखंड सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी द्वारा स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मॉडर्न स्कूल (40वीं बटालियन पीएसी, हरिद्वार) की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र (नवीनीकरण प्रमाणपत्र) जारी करने के बदले में रिश्वत मांगी गई थी। इस सौदेबाजी में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे सह-अभियुक्त मुकेश (प्रभारी प्रधानाध्यापक, मंगोलपुर, श्यामपुरा) ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20,000 रुपये की मांग की थी। वादी की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया। आज दिनांक 18.12.2025 को खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर को वादी से 20,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए र...
देहरादून: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची तमिलनाडु के छात्रों की जान

देहरादून: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची तमिलनाडु के छात्रों की जान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राजधानी के सेंट जूडस चौक के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु के छात्रों से भरी एक पर्यटक बस में अचानक आग लग गई। चालक की तत्परता और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते बस में सवार सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। आज सुबह लगभग 11:15 बजे, बस संख्या DD 01Z 9539, जिसमें तमिलनाडु के छात्र सवार थे, सेंट जूडस चौक के पास पहुंची ही थी कि उसमें धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। बस रुकते ही सभी छात्रों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। ​परिवहन विभाग की टीम ने भी तत्काल मौके का मुआयना किया। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से ​ अ...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश,राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा कर कहा समय से तय लक्ष्य पूरा करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश,राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा कर कहा समय से तय लक्ष्य पूरा करें

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन किया जाए। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का जिलाधिकारियों एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। रजिस्ट्री के दौरान संपति का उचित मूल्य दर्ज हो इसकी जाँच के लिए संपतियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा जाए। प्रदेश से बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस लेने की कार्यवाही में लेटलतीफी पर म...
भयानक सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भयानक सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए आज की सुबह काल बनकर आई। इज्जतनगर, बरेली से बाबा नीम करौली धाम (कैंची धाम) दर्शन के लिए आ रही एक स्कॉर्पियो-N कार भवाली के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हृदय विदारक हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई है, जबकि बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP25DZ 4653 गुरुवार सुबह करीब 09:30 बजे भवाली पेट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर लगभग 500 मीटर आगे पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई। कार में चालक और बच्चों समेत कुल 9 लोग सवार थे। ​प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को मलबे से निकाला गया और तत्काल CSC...
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए यह महत्वाकांक्षी अभियान पैंतालीस दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। अभियान के पहले दिन राज्य के सभी जिलों में तय कार्यक्रम के अनुसार चयनित न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल से शुरूआती दिन राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। *पिथौरागढ* “जन-जन की सरकार, ज...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, अरोमा एवं टिशू कल्चर को बढ़ावा देने पर दिया विशेष जोर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, अरोमा एवं टिशू कल्चर को बढ़ावा देने पर दिया विशेष जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कैंप कार्यालय में बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि मंत्री ने प्रदेश में टिशू कल्चर को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक टिशू कल्चर लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिशू कल्चर तकनीक किसानों को कम लागत, कम जोखिम और अधिक आय का अवसर प्रदान करेगी। यह खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक और व्यावसायिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा। कृषि मंत्री जोशी ने टिशू कल्चर को प्रोत्साहित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के साथ-साथ किसानों को अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर प्रेर...