Saturday, March 21News That Matters

उत्तराखंड

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए का “जीरो-टॉलरेंस” अभियान — प्लॉटिंग ध्वस्त, भवन सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने हाल ही में राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक/आवासीय निर्माणों को सील किया गया — कई प्लॉटिंग स्थलों को ध्वस्त भी किया गया। कार्रवाई के तहत जिन इलाकों पर शिकंजा कसा गया, उनमें सहस्त्रधारा रोड, विधौली, कंडोली आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बिना स्वीकृति के चल रहे एकाधिक भवनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, एमडीडीए ने कई प्लॉटिंग साइट्स पर बुलडोजर चलाया — कुछ रिपोर्टों के अनुसार करीब 70 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग रोक दी गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि प्राधिकरण किसी भी अनधिकृत निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हों...
उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान के आगाज के साथ अब तक जिले में 3 बड़े संसथानों में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं की रैंडम सैम्पलिंग

उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान के आगाज के साथ अब तक जिले में 3 बड़े संसथानों में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं की रैंडम सैम्पलिंग

उत्तराखंड
उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान के आगाज के साथ अब तक जिले में 3 बड़े संसथानों में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं की रैंडम सैम्पलिंग   जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले में स्थित सभी शैक्षित संस्थानों में रोस्टरवार अभियान चलाते हुए टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी ग्राफिकएरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 150 छात्र/छात्रओं की रेंडम सैम्पलिंग की गई। वहीं जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी, बच्चे पासिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी के विरूद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। मा० मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विजन क...
बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हल्द्वानी में सुरक्षा कड़ी

बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हल्द्वानी में सुरक्षा कड़ी

उत्तराखंड
बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हल्द्वानी में सुरक्षा कड़ी हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना अहम फैसला सुनाने जा रहा है। फैसले से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है, जिससे माहौल शांत रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पिछले कई दिनों से इस मामले को लेकर लोगों में चिंता और उत्सुकता दोनों बनी हुई हैं, क्योंकि हजारों परिवारों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके को लगभग छावनी जैसी सुरक्षा में बदल दिया है। दुकानें, गलियां और आसपास के रेलवे क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है...

दो नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में अतिथि शिक्षक यूनूस अंसारी गिरफ्तार

उत्तराखंड
दो नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में अतिथि शिक्षक यूनूस अंसारी गिरफ्तार उत्तराखंड में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षक यूनूस अंसारी को दो नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।...
उत्तराखंड: 4 दिसंबर से पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद; मैदानी इलाकों को करना होगा इंतजार

उत्तराखंड: 4 दिसंबर से पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद; मैदानी इलाकों को करना होगा इंतजार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, होम
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बेरुखी फिलहाल जारी है, जिससे प्रदेशवासियों को 'सूखी ठंड' का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई है। ​मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 4 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ​ ​4 दिसंबर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। ​ क्लाइमेट चेंज का असर: तापमान में असामान्य बढ़ोतरी ​मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, क्लाइमेट चेंज का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है, वहीं उच्च ऊंचाई (High Altitude) वाले क्षेत्रों के तापमान...
मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई वार्ता के बाद चौखुटिया उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 20 दिनों के लिए टला।

मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई वार्ता के बाद चौखुटिया उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 20 दिनों के लिए टला।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, होम
चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा यह भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। माननीय ...
टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे समापन समारोह में,22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे समापन समारोह में,22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी झील में आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’’ एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ के भव्य समापन समारोह में पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है तथा टिहरी झील को वैश्विक साहसिक खेल मानचित्र पर स्थापित करती है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी, एशियन कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा उत्पाद...
रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ गंगोत्री नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद; 29,162 पर्यटकों से 81 लाख का राजस्व अर्जित।

रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ गंगोत्री नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद; 29,162 पर्यटकों से 81 लाख का राजस्व अर्जित।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गंगोत्री नेशनल पार्क के चारों गेट देश विदेशों के पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए है।इस साल पहुंचे 29162 पर्यटकों के आने से अच्छा राजस्व अर्जित किया गया ।पार्क प्रशासन ने इस सीजन में 81 लाख का राज्यव अर्जित किया गया । धराली आपदा की वजह से सैलानियों की संख्या में कमी जरूर आई गत वर्षों की अपेक्षा लेकिन राजस्व में वृद्धि हुई है।पार्क क्षेत्र में 50 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वी ओ...दुनिया भर के पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब अगले वर्ष एक अप्रैल 2026 को ही सैलानी पार्क की सैर कर पाएंगे। इस बार पार्क में सैलानियों की संख्या के साथ कमाई का भी नया रिकॉर्ड बना। इस बार 29162 (उन्तीस हजार एक सौ बासठ) सैलानियों ने पार्क की सैर की है, जबकि पार्क को प्रवेश...
“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक के विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और अनुभवों के संकलन के साथ ही आने वाले 25 वर्षों में किन क्षेत्रों में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं, इस पर लेखकों ने विस्तारपूर्वक लेख लिखे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की अब तक की प्रगति पर उत्कृष्ट विश्लेषण प्रस्तुत करने के साथ ही आने वाले समय में राज्य के समग्र विकास को एक नई दिशा भी प्रदान करेगी। पुस्तक में शासन-प्रशासन, आर्थिक विकास, पर्यावरण संतुलन, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे अत्यंत महत्त्वपूर्ण विषय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी — उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर,गन्ना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम — गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी — उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर,गन्ना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम — गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य ₹375 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प्रति कुंतल निर्धारित था। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि नए पेराई सत्र 2025–26 के लिए इन मूल्यों में वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य ₹405 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹395 प्रति कुंतल निर्धारि...