Saturday, March 21News That Matters

उत्तराखंड

मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर सीएम नाराज, नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश

मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर सीएम नाराज, नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वन विभाग को तत्काल घटनाओं के नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वनाधिकारियों के अलावा जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने घरों के आसपास फैले कूड़े का निस्तारण करने, मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सुधांशु ने कहा कि जिलाधिकारी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। कचरे का निस्तारण जैविक रूप में किया जाए। उन्होंने कहा, कचरे वाले स्थान पर कैरोसिन, फिनाइल डालकर भालू को आने से रोका जा सकता है। सभी जिलाधिकारी कूड़ा निस्तारित न करने वाले अधिशासी अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शीतकाल के समय भालू के प्री हाइबरनेशन अवधि होने के कारण सक्रिय हो जा...
पतंजलि के घी के नमूने फेल: पिथौरागढ़ अदालत ने कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

पतंजलि के घी के नमूने फेल: पिथौरागढ़ अदालत ने कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पिथौरागढ़ ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के घी के नमूनों को मानकों पर खरा न उतरने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर जुर्माना लगाया है। मामले में न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अदालत ने करीब 1,348 दिन बाद फैसला सुनाते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 1 लाख रुपए, ब्रह्म एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) पर 25,000 रुपए और करन जनरल स्टोर (विक्रेता) पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया। 2021 में पहली बार दी थी जानकारी असिस्टेंट कमिश्नर आर.के. शर्मा के अनुसार, 2021 में पतंजलि के अधिकारियों को नमूने फेल होने की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन लंबे समय तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में 15 अक्टूबर 2021 को पतंजलि ने दोबारा जांच की अपील की और सैंपल को सेंट्रल लैब में टेस्ट कराने की बात कही। इसके लिए कंपनी ने नियमानुसार 5,000 रुपए श...
2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की,कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई,2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की,कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई,2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृत स्नान), 15 अप्रैल 2027 को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के स्नान की तिथियों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए अखाड़ों ...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, सीवर लाइन, सड़क मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, आंतरिक मार्ग, विद्यालय, पंचायत भवन आदि से संबंधित प्रस्तावों को आपदा मद में तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई के अधिकारिय...
पीआरएसआई डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

पीआरएसआई डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के डेलीगेशन ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का ब्रोशर भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन में राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  पुष्...
राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज राजभवन में देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा और Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर  कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य  प्रमोद कृष्णम महाराज (संभल), परमार्थ निकेतन ऋषिकेश स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  भगत सिंह कोश्यारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को साधुवाद देते हुए कहा कि बेटियां भगवान का स्वरूप होती हैं। उनके लेखन कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्...
वन बिभाग की टीम ने गन फायर कर बढाई गस्त।

वन बिभाग की टीम ने गन फायर कर बढाई गस्त।

उत्तराखंड
वन बिभाग की टीम ने गन फायर कर बढाई गस्त।   गुलदार के लगातार बढ रही दहसत को काबू मे करने के लिये गेंवला ब्रह्मखाल क्षेत्र मे वन बिभाग ने गन फायर और पटाखे फोड कर गस्त बढा दी है। उन्होने ग्रामीणौ को चौकना रहकर अपनी सुरक्षा स्वयं करने की जानकारी दी और कहा कि सांय सुबह गधेरों के नजदीक न जांय। ग्रामीणो को समझाते हुये वन कर्मियों ने कहा कि अपने घरों के आसपास झाडियों को काट दे और रात को दोपहिया वाहनो को चलाने से बचें। वन विभाग की टीम ने बाघ के आंतक वाले क्षेत्र ब्रह्मखाल, गेंवला, मल्दौडी, स्यूपुरी, कुमराडा, पनोथ,बदाली और भालू के दहसत वाले क्षेत्र डांग, ओल्या, जसपुर, सलतली और बल्ला आदि कस्बो मे गस्त बढा दी है। दिन रात गस्त कर इन खुंकार जंगली जानवरो से प्राणियों की सुरक्षा के लिए वनकर्मि रात दिन क्षैत्र मे घूम रहे है और जन जागरुकता भी फैला रहे है। ग्राम प्रधान गिरीराज सिंह रावत की मौजूदगी म...
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरिद्वार में चाइनीज मांझे पर सख्त

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरिद्वार में चाइनीज मांझे पर सख्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बाइक से घर लौटते वक्त खतरनाक मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्लाईओवर पर अचानक मांझा उसकी गर्दन में उलझा और धारदार धागे ने गला काट दिया, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्रेम अस्पताल पहुंचाया, जहां कई टांकों के साथ उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना के सामने आते ही ज्वालापुर पुलिस ने भी कोतवाली क्षेत्र में पतंग की दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर नोटिस जारी किया। वही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और पूरे शहर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए गए ...
समय सीमा ही आख़िरी चेतावनी: डीएम बोले—काम में ढिलाई मिली तो सीधा सस्पेंशन

समय सीमा ही आख़िरी चेतावनी: डीएम बोले—काम में ढिलाई मिली तो सीधा सस्पेंशन

उत्तराखंड
समय सीमा ही आख़िरी चेतावनी: डीएम बोले—काम में ढिलाई मिली तो सीधा सस्पेंशन जिले के डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अब किसी भी कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन कार्यों के लिए समयसीमा तय की गई है, उन्हें हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है। डीएम का कहना है कि कई विभाग समय पर प्रगति रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, जिससे सार्वजनिक योजनाओं पर असर पड़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि हर अधिकारी समयबद्ध लक्ष्य पर काम करे, वरना सीधे निलंबन (सस्पेंशन) की कार्रवाई होगी। डीएम ने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए और लापरवाही दिखाने वाले कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।...
आदि कैलाश में भीषण ठंड: 14,500 फीट पर पार्वती–गौरी कुंड पूरी तरह जमी बर्फ में

आदि कैलाश में भीषण ठंड: 14,500 फीट पर पार्वती–गौरी कुंड पूरी तरह जमी बर्फ में

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित पवित्र आदि कैलाश क्षेत्र में इस समय कड़ाके की सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद पार्वती–गौरी कुंड पूरी तरह बर्फ की मोटी परत में ढक चुका है। तापमान लगातार माइनस में पहुँचने से आसपास की घाटियाँ भी सफेद चादर ओढ़ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और ट्रेकर्स को सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्राकृतिक नज़ारों के साथ-साथ तेज़ बर्फबारी ने इस दुर्गम इलाके को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।...