Saturday, March 21News That Matters

उत्तराखंड

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले गणेश जोशी, राज्य की विकास योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले गणेश जोशी, राज्य की विकास योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बद्रीनाथ धाम का प्रसाद एवं शॉल भेंट किया। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्तमान स्वीकृत अनुदान राशि ₹1.30 लाख प्रति आवास इकाई को बढ़ाकर पीएम-जनमन योजना के समकक्ष ₹2.00 लाख प्रति आवास इकाई किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई-I के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा को मार्च 2026 तक बढ़ाने तथा पीएमजीएसवाई-III कार्यों की पूर्णता के लिए एक वर्ष का ...
धामी कैबिनेट की बैठक वन्यजीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि समेत इन 8 बिंदुओं पर लिए फैसले

धामी कैबिनेट की बैठक वन्यजीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि समेत इन 8 बिंदुओं पर लिए फैसले

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया। धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली- 2025 (संशोधन) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रियाकलापों के संपूर्ण लेखे-जोखे को राज्य विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने की स्वीकृति।...
“UPCL की बड़ी कार्रवाई: 3.30 लाख स्मार्ट मीटरों की इंस्टॉलेशन पर रोक, गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवाल”

“UPCL की बड़ी कार्रवाई: 3.30 लाख स्मार्ट मीटरों की इंस्टॉलेशन पर रोक, गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवाल”

उत्तराखंड
“UPCL की बड़ी कार्रवाई: 3.30 लाख स्मार्ट मीटरों की इंस्टॉलेशन पर रोक, गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवाल” उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने राज्य में लगाए जा रहे लगभग 3.30 लाख स्मार्ट मीटरों की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह फैसला मीटरों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बाद लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कई बैचों की गुणवत्ता-जांच (Quality Check) पूरी किए बिना ही इन्हें फील्ड में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उपभोक्ताओं की शिकायतों और तकनीकी टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद UPCL ने निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी मीटरों की गुणवत्ता मानकों के अनुसार प्रमाणित नहीं हो जाती, तब तक इंस्टॉलेशन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटरों में रीडिंग सटीकता, नेटवर्क कनेक्टिविटी और बिलिंग से जुड़े मुद्दे सामने आए हैं, जिन्हें जांच के बाद ही क्...
शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी - मुख्यमंत्री *ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्व0 हरबंश कपूर मैमोरियल सभागार, गढी़ कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग ना सिर्फ एक सांसद थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ एक संगठन का उत्सव नहीं है, बल्कि ये उस अदम्य साहस, स...
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, हरिद्वार में सरकारी दफ्तर आज बंद—प्रदेशभर में शोक

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, हरिद्वार में सरकारी दफ्तर आज बंद—प्रदेशभर में शोक

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, हरिद्वार में सरकारी दफ्तर आज बंद—प्रदेशभर में शोक उत्तराखंड की राजनीति की महत्वपूर्ण हस्तियों में शुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का देर रात निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे भट्ट ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। सरकार ने हरिद्वार में आज सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया है, जबकि राज्यभर में शोक स्वरूप विभिन्न सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों ने श्रद्धांजलि दी। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्हें आंदोलन का ‘फ़ील्ड मार्शल’ भी कहा जाता था। राजनीतिक जगत में उनके योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उनकी अंतिम यात्रा आज हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में संपन्न होगी।...
कोटद्वार में उमड़ी उम्मीद की किरण: महंत इन्द्रेश अस्पताल का स्पेशल मेडिकल कैंप, दर्जनों दिव्यांग बच्चों को मिली चिकित्सा सहायता

कोटद्वार में उमड़ी उम्मीद की किरण: महंत इन्द्रेश अस्पताल का स्पेशल मेडिकल कैंप, दर्जनों दिव्यांग बच्चों को मिली चिकित्सा सहायता

उत्तराखंड
कोटद्वार। झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून की ओर से मानसिक एवं शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का विस्तृत जांच-परीक्षण कर परिजनों को आवश्यक उपचार और देखभाल संबंधी सलाह दी। शिविर में बाल रोग, फिजियोथेरेपी, मनोविज्ञान एवं न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ मौजूद रहे। टीम ने उन बच्चों के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य कार्ड भी तैयार किए जिनमें दीर्घकालिक इलाज या थेरेपी की जरूरत पाई गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, “ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में ऐसे बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। कई परिवार आर्थिक तंगी या जागरूकता की कमी के कारण इलाज नहीं करा पाते, इसलिए इस तरह के शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं।” स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भविष्...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत कुल 1888 विजेताओं ने जीते योजना के तहत पुरस्कार, ईवी कार से लेकर माइक्रोवेब तक शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत कुल 1888 विजेताओं ने जीते योजना के तहत पुरस्कार, ईवी कार से लेकर माइक्रोवेब तक शामिल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच संचालित इस योजना के तहत कुल 1888 उपभोक्ताओं ने पुरस्कार जीते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना, एक नया दृष्टिकोण और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में शुरु “बिल लाओ-इनाम पाओ” योजना राज्य सरकार का एक एक नवाचार था, जिसके द्वारा सरकार ने जनभागीदारी को राजस्व संग्रहण से जोड़ने का प्रयास किया। आज तीन वर्षों में “बिल लाओ-इनाम पाओ” योजना ने लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने में कामयाबी हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से जनता में ये समझ...
मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुने शबद कीर्तन,श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुने शबद कीर्तन,श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना। तत्पश्चात उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब रेसकोर्स के पदाधिकारियों से भेंट की, इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी। मुख्यमंत्री ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का स्थान अद्वितीय है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना,भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना,भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात* कार्यक्रम के राज्य मंत्री व कार्यक्रम संयोजक  गीता राम गौड़ द्वारा क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा राज्य में देश का सबसे...
टिहरी के कुंजापुरी में दर्दनाक हादसा ,पांच की मौत 13 घायल

टिहरी के कुंजापुरी में दर्दनाक हादसा ,पांच की मौत 13 घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी जनपद के कुंजापुरी मंदिर के साथ एक यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए श्रीदेव सुमन जिला उप चिकित्सालय नरेन्द्र नगर में भर्ती करवाया गया जहां पांच लोगों स्थित को गंभीर देखते हुए उन्हें हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घालकों का इलाज नरेन्द्र नगर   अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सहित, पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग सहित स्थानीय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 50 मीटर गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अलग-अलग प्रदेशों से दयानंद आश्रम ऋषिकेश आये 40 तीर्थयात्री दो बसों में कुंजापुरी दर्शन के लिए आए थे, दर्शन से लोटने के बाद जैसे ही ड्राइवर ने बस चालू कर आगे बढ़ाया तो अचानक बस बेकाबू हो गई, चालक ने बस को पहाड़ी पर टकराया लेकि...