Monday, March 16News That Matters

उत्तराखंड

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। रंगों के त्योहार होली पर जहाँ एक ओर प्रदेश भर में अबीर-गुलाल की धूम रही, वहीं दूसरी ओर हुड़दंग और लापरवाही के कारण सड़क हादसों और आपातकालीन मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आपातकालीन सेवा '108' के आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में होली के दौरान कॉल सेंटर पर सहायता के लिए फोन आने का सिलसिला सुबह से रात तक थमा नहीं। ​कैम्प आपातकालीन सेवा 108 के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा ने बताया कि 2 मार्च से 4 मार्च के बीच प्रदेश भर में कुल 1229 लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि जहाँ सामान्य दिनों में सड़क दुर्घटना के प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मामले आते हैं, वहीं होली के दौरान यह संख्या बढ़कर 165 तक पहुँच गई। ​आंकड़ों पर एक नज़र (प्रदेश स्तर: 2-4 मार्च) ​ ​सड़क दुर्घटना (Trauma Vehicular): 165 मामले ​प्रसव संबंधी (Pregnancy): 292 ...
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन;

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन;

उत्तराखंड
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन;   मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; बालश्रम; भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को मिली भविष्य की नई दिशा; अब सामान्य बच्चों की तरह पा रहे है शिक्षा; देहरादून दिनांक 03 मार्च 2026 (सू वि) जिलाधिकारी सविन बंसल के संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में संलिप्त बचपन अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर ऐसे बच्चों के जीवन में नई आशा की किरण बनकर उभरा है। कभी मुरझाए हुए चेहरों पर अब त्योहारों की खुशियां दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने संजोए जा रहे हैं। आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में न केवल उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, बल...
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन...
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं। प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए 'कैम्प 108' एम्बुलेंस सेवा और 'खुशियों की सवारी' (KKS) ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यालय में जी.एम. (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी एम्बुलेंस को 'हाई अलर्ट' पर रहने के निर्देश दिए गए। ​ ​जी.एम. अनिल शर्मा ने बताया कि होली के दौरान हुड़दंग और भीड़भाड़ के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए तकनीकी व्यवस्था की गई है। देहरादून के मुख्य चौराहों—सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा और रेसकोर्स—पर विशेष रूप से एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। ​ एम्बुलेंस के सुगम संचालन के लिए पुलिस विभाग से मदद ली जाएगी। मैदानी जिलों में एम...
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के स...
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम...

टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट,शासन, प्रशासन के साथ जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी जनपद में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित टिहरी लेक फेस्टिवल, शासन- प्रशासन और स्थानीय जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है। जहां एक और जिला प्रशासन प्रतिभागियों को हर तरह से सुविधा देने का प्रयास कर रहा है, वहीं स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों से लेकर वाटर स्पोर्ट्स संचालित करने वाले निजी हितधारकों ने भी प्रतिभागियों को शुल्कों में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से जिले के विभिन्न स्थानों में आगामी 6 से 9 मार्च के बीच Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देशभर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को इस दौरान होटल, होमस्टे, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विशेष छूट मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आ...
16, 17 तथा 18 मार्च को सभी 13 जनपदों में होगी मॉक ड्रिल

16, 17 तथा 18 मार्च को सभी 13 जनपदों में होगी मॉक ड्रिल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16, 17 तथा 18 मार्च 2026 को उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास अलग-अलग तहसीलों में कराया जाएगा, ताकि जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी आपदा से निपटने की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत किया जा सके। शनिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जनपदों ने अपने-अपने संभावित सिनेरियो तथा चयनित स्थलों के बारे में जानकारी दी। सचिव  सुमन ने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल को वास्तविक परिस्थिति की तरह आयोजित किया जाए, ताकि अभ्यास के दौरान सही स्थिति सामने आ सके और तैय...

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया,हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन 

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्...
नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

उत्तराखंड, देहरादून
नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 38 में माननीय पार्षद एवं सफाई कर्मचारी के मध्य उत्पन्न हुए विवाद के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारानगर निगम के समस्त वार्ड में सफाई कार्य बहिष्कार किया गया था तथा कल सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा इस प्रकरण का ज्ञापन देकर शासन से अवगत कराने की कार्यवाही की माँग की गई थी उक्त प्रकरण के संदर्भ में आज सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सोनू खेरवाल जी सचिव श्री धीरज भारती जी तथा नगर निगम महासंघ के अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार जी एवं सचिव श्री योगेश आनंद जी द्वारा माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल जी के समक्ष उचित कार्यवाही की माँग की गई। नगर आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया की उनके द्वारा शासन को पत्र लिखकर भेज दिया गया है तथा नगर न...