उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में Sardar@150 Campaign की तैयारियों के सम्बध में वर्चुअल बैठक की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड अतिथि गृह, खटीमा में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में Sardar@150 Campaign की तैयारियों के सम्बध में वर्चुअल बैठक की।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किए जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय निकायों, एनसीसी, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी तय कार्यक्रमों की जानकारी राज्य स्तर पर साझा की जाए, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि Sa...








