Saturday, July 18News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : देहरादून-लखनऊ रूट पर फर्राटा भरेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, सीएम ने जताया आभार

उत्तराखंड : देहरादून-लखनऊ रूट पर फर्राटा भरेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, सीएम ने जताया आभार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून-लखनऊ रूट पर फर्राटा भरेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, सीएम ने जताया आभार राजधानी दून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में फूलों से सजाया गया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और रेलवे के प्रमुख अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। दरअसल, देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस बार इस कार्यक्रम में एक स्टेशन एक उत्पाद कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। रेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो से इस ट्रेन को पहली बार रवाना किया। प्रधानमं...
उत्तराखंड : प्रदेश में इस इलाके में बनेगी 10 मंजिला पार्किंग, 1200 वाहन पार्क करने की होगी सुविधा

उत्तराखंड : प्रदेश में इस इलाके में बनेगी 10 मंजिला पार्किंग, 1200 वाहन पार्क करने की होगी सुविधा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में इस इलाके में बनेगी 10 मंजिला पार्किंग, 1200 वाहन पार्क करने की होगी सुविधा राजधानी दून की सड़कों पर बढ़ते वाहन दबाव के चलते वाहनों की पार्किंग एक बड़ी चुनौती बन गई है। पार्किंग के अभाव में लोग सड़क पर ही वाहन पार्क करने को विवश रहते हैं। ऐसे में यातायात जाम की समस्या तो होती ही है, कई बार लोगों के वाहन को पुलिस को क्रेन से खींचकर भी ले जाना पड़ता है। पार्किंग की समस्या को कुछ हद तक काबू करने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पार्किंग की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। जिसके तहत गांधी रोड पर पुरानी तहसील की भूमि पर 10 मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 1600 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यह निर्णय एमडीडीए की 108वीं बोर्ड बैठक में लिया गया। सोमवार को एमडीडीए की बोर्ड बैठक मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई। पार्किंग ...
उत्तराखंड : प्रदेश में दूसरे चरण में बनेंगे 84 पीएमश्री स्कूल, मॉडल विद्यालय के रूप में होंगे विकसित

उत्तराखंड : प्रदेश में दूसरे चरण में बनेंगे 84 पीएमश्री स्कूल, मॉडल विद्यालय के रूप में होंगे विकसित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में दूसरे चरण में बनेंगे 84 पीएमश्री स्कूल, मॉडल विद्यालय के रूप में होंगे विकसित उत्तराखंड में दूसरे चरण में 84 पीएमश्री स्कूल बनेंगे। पहले चरण में 142 विद्यालयों के चयन के बाद अब 84 सरकारी विद्यालयों का चयन पीएमश्री स्कूल के लिए किया गया है। इन सभी विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएमश्री स्कूल बनने हैं। पीएमश्री स्कूल के लिए विभाग की ओर से जिन स्कूलों का चयन किया गया है, उसमें पिथौरागढ़ में जीजीआईसी गंगोलीहाट, पौड़ी जिले में जीजीआईसी पौड़ी, पिथौरागढ़ में जीआईसी बैरीनाग, अल्मोड़ा में जीजीआईसी बाडाछीना, हरिद्वार में जीआईसी कुंजा बहादुरपुर, देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, जीआईसी आईडीपीएल वीरभद्र सहित कई विद्यालय शामिल हैं। विभागीय अफसरों के मुताबिक, विद्यालयों में उपलब...
उत्तराखंड : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना

उत्तराखंड : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना लोकसभा चुनाव को देखते हुए एआरओ राजपुर विधानसभा गोपाल राम बिनवाल ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों को 85 साल से ऊपर के मतदाताओं और दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें बूथ तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई सके। एआरओ ने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि ऐसे मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। उन्होंने विगत 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 2022 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है। ऐसे में कैसे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाई जाए, इसलिए कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने, ...
उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल की बैठक , लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल की बैठक , लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल की बैठक , लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस कैबिनेट बैठक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में कैबिनेट बैठक शुरू होगी, जिसमें कई विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के साथ ही बेसिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन और निजी भूमि पर पेड़ कटाने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके अलावा विभागों की सेवा नियमावली और शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, पर्यटन, कृषि से संबंधित प्रस्ताव भी चर्चा हुई। ये फैसले हुए - : स्वास्थ्य - अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलसिस सेंटर पर 100% प्रतिपूर्ति सरकार देगी ...
उत्तराखंड : पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ FIR , बीजेपी से मिलकर षड्यंत्र रचने का आरोप

उत्तराखंड : पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ FIR , बीजेपी से मिलकर षड्यंत्र रचने का आरोप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ FIR , बीजेपी से मिलकर षड्यंत्र रचने का आरोप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर छाया राजनीतिक संकट नया रूप लेने लगा है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी व मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और अयोग्य ठहराए गए ऊना जिले के गगरेट से कांग्रेस के विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा के विरुद्ध शिमला में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही दोनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। राकेश शर्मा उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। इस बीच कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सुझाव पर समन्वय समिति का गठन कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य, पूर्व मंत्री कौ...
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देर रात तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड में रखा गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रात्रि करीब 9:45 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ आ रही थी। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एम्स के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। इस संबंध में एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की। जिसमे उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हु...
उत्तराखंड : सीएमओ ऑफिस से अस्पताल की शिकायत वाली फाइलें गायब , तीन प्रधान सहायक समेत चार पर मुकदमा

उत्तराखंड : सीएमओ ऑफिस से अस्पताल की शिकायत वाली फाइलें गायब , तीन प्रधान सहायक समेत चार पर मुकदमा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएमओ ऑफिस से अस्पताल की शिकायत वाली फाइलें गायब , तीन प्रधान सहायक समेत चार पर मुकदमा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून से निजी मैटरनिटी सेंटर और अस्पताल के विरुद्ध शिकायत से जुड़ी जांच की पत्रावलियां गायब होने पर तीन प्रधान सहायक और एक कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना लक्खीबाग चौकी प्रभारी आशीष रावत को सौंपी गई है। पुलिस को दी शिकायत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जांच) डा. दिनेश चौहान ने बताया कि वर्ष 2015 के दौरान मनोज कुमार बिष्ट निवासी मोथरोवाला ने बंजारावाला स्थित एक मैटरनिटी सेंटर और आराघर के पास स्थित एक चिकित्सालय के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था। इस मामले में विभागीय जांच कराई गई थी और जांच से संबंधित पत्रावलियां कार्यालय जमा थीं। कुलदीप सिंह रावत ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत जांच संबंधी पत्रावली मांगी तो कार्याल...
उत्तराखंड : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे। परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पहुंचे उत्तराखंड, देखते ही प्रशंसकों ने घेरा

उत्तराखंड : प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पहुंचे उत्तराखंड, देखते ही प्रशंसकों ने घेरा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पहुंचे उत्तराखंड, देखते ही प्रशंसकों ने घेरा उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए जानी मानी हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। अब प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम उत्तराखंड पहुंचे हैं। गुरुवार को सोनू निगम देवभूमि पहुंचे और फिर क्या था उनको देखने के लिए प्रशंसकों की लाइन लग गई। मुंबई से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। वह जब एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया। प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के बाद सोनू निगम कार से देहरादून के लिए रवाना हो गए। बता दें कि प्रसिद्ध गायक सोनू निगम हिंदी के अलावा कन्नड़, ओड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी आदि भाषा में भी गाना गा...