उत्तराखंड : प्रदेश में अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति
उत्तराखंड : प्रदेश में अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति
प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति अब बायोमीट्रिक से मिलेगी। छात्रवृत्ति के मामलों में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार इस साल जून से नई व्यवस्था करने जा रही है। विभाग के निदेशक गीताराम नौटियाल के मुताबिक, स्कूल खुलते ही पहले छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को कई तरह की छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल रही है, लेकिन पूर्व में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी के मामलों को देखते हुए नए वित्तीय वर्ष 2024-24 से इसके लिए नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
निदेशक नौटियाल के मुताबिक, अब छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। आवेदन के दौरान बायोमीट्रिक से ही छात्रवृत्ति की साइट खुलेगी। साइट खुल...








