उत्तराखंड : इन इलाकों में फिर से लौटी ठंड, 25 गांवों में हिमपात जारी; रास्ते बंद और बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
उत्तराखंड : इन इलाकों में फिर से लौटी ठंड, 25 गांवों में हिमपात जारी, रास्ते बंद और बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते बीते कुछ दिनों से चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जबकि निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में पांच साल बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है।
दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अचानक कड़ाके की ठंड लौट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। पहाड़...








