Sunday, July 12News That Matters

उत्तराखण्ड

वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी

वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून में वकील अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आज गृह सचिव, डीएम और एसएसपी वकीलों के बीच पहुंचे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 दिन से हड़ताल कर रहे देहरादून के वकीलों को मनाने के लिए आज राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली और जिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। वकीलों की सबसे प्रमुख मांगें चैंबर निर्माण और इसके लिए पर्याप्त भूमि आवंटन से जुड़ी हैं। अधिकारियों ने वकीलों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। गृह सचिव बगौली ने वकीलों की मांगों पर व्यापक समाधान की बात कही और कहा कि ज़िला प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ने भी सहयोग का वादा किया है।गृह सचिव बगौली ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर्स के लिए पांच बीघा ज़मीन है, जो कम पड़ रही ...
ना फाइव स्टार होटल ना क्लब रास आया, डीएम देहरादून के बेटे सनवल और सिविल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट जन्मदिन मनाया,दे गए डीएम सविन बंसल बड़ा संदेश

ना फाइव स्टार होटल ना क्लब रास आया, डीएम देहरादून के बेटे सनवल और सिविल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट जन्मदिन मनाया,दे गए डीएम सविन बंसल बड़ा संदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
ये फोटो कोई आम आदमी के बेटे की नहीं है बल्कि ये फोटो देहरादून डीएम सविन बंसल के बड़े बेटे सनव का जन्मदिन की है ये ना कोई फाइव स्टार होटल है ना कोई वीआईपी क्लब है यह देहरादून का राजा रोड़ का साधुराम इंटर कॉलेज है जहां देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों को पढ़ाने के लिए एक हाइटेक विद्यालय तैयार किया और आज डीएम सविन बंसल के बेटे ने वहां इन बच्चों के बीच में जाकर जन्मदिन मनाया ये अपने आप में बड़ा संदेश है कि आखिर देहरादून के डीएम सविन बंसल की कितनी बड़ी सोच है।सनव, सिविक ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट बांटी खुशिया,डीएम के पुत्र सनव का जन्मदिन, इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चों संग किया सेलिब्रेट जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों में दिखा उत्साह; आपस में बांटी खुशियांस्टेटस रूपी खाई पाट गए डीएम; इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चो...
बोले सीएम धामी- सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

बोले सीएम धामी- सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी पत्नी गीता धामी के साथ जीवनदीप आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में 1100 कन्याओं के पूजन के निमित्त 11 कन्याओं का पूजन कर उपहार और दक्षिणा भेंट की। इसके साथ ही छह कन्याओं के सामूहिक विवाह पर उनको शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही सीएम ने आश्रम में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर एवं शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास करेगा, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। नौ हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। प्रदेश में यूसीसी लागू कर समान कानून व्यवस्था स्थ...
बांग्लादेशी गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया, परवार चढ़ा प्यार…फिर प्रेमिका संग यहीं सचिन बनकर रह गया ममून

बांग्लादेशी गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया, परवार चढ़ा प्यार…फिर प्रेमिका संग यहीं सचिन बनकर रह गया ममून

उत्तराखण्ड, देहरादून
बांग्लादेशी युवक ममून हसन (28) ने फेसबुक के जरिये त्यूणी में रहने वाली रीना चौहान से दोस्ती की। इसके बाद टूरिस्ट वीजा पर बार-बार देहरादून आकर प्रेम को परवान चढ़ाया। फिर रीना को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाकर निकाह रचा लिया।बाद दोनों बार-बार अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश और देहरादून आते-जाते रहे। हैरत की बात यह भी है कि देहरादून में ममून ने फर्जी आधार कार्ड से अपना नाम सचिन चौहान रख लिया और उसके सहारे शहर के एक क्लब में बाउंसर की नौकरी भी करने लगा। पति-पत्नी दून में अलग-अलग जगहों पर किराये पर रह रहे थे। ये अलग बात है कि दून पुलिस को उनकी भनक लग गई। बृहस्पतिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर उनकी कारगुजारियों का पर्दाफाश कर दिया।पूछताछ में पता चला है कि रीना भले अपने पति सचिन से दूर हो गई लेकिन उसके नाम पर ममून का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा दिए। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े में उसकी सहायता...
शीतलहर का असर तेज, डॉक्टरों ने कहा-जरूरी है बचाव और सही खान-पान

शीतलहर का असर तेज, डॉक्टरों ने कहा-जरूरी है बचाव और सही खान-पान

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून 21 नवंबर,2025 (सू.वि), प्रदेश में बढ़ती शीत लहर के साथ पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम को ठंड बढ़ने और सर्द हवाओं के चलने से वायरल इनफेक्शन जैसी बीमारियों के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर राजधानी देहरादून के चिकित्सकों ने बुजुर्ग व छोटे बच्चों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।प्रदेश में शीतलहर के साथ बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए चिकित्सकों ने छोटे बच्चों के अभिभावकों व बुजुर्गों को सर्द हवाओं से बचने के साथ खान-पान में ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान छोटी लापरवाही भी सर्दी जुकाम, बुखार, फ्लू और खांसी जैसी बीमारियों से खतरा बना देती है।चिकित्सकों ने बताया कि विशेषकर नवंबर और दिसंबर के महीने में संक्रमण फैलने का सबसे अनुकूल समय माना जाता है। जिससे कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभ...
द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर पहुंची, भक्ताें ने किया स्वागत

द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर पहुंची, भक्ताें ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड
भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया।द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली अपने देव निशानों के साथ आज आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। 18 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद डोली गौंडार, रांसी और गिरिया होते हुए शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया और भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू हो चुका है।आज भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालुओं, पुजारियों और स्थानीय जनता...
ब्लू रेवोल्यूशन 2.0 – अवसरों का महासागर : डॉ. मुरुगानंदम

ब्लू रेवोल्यूशन 2.0 – अवसरों का महासागर : डॉ. मुरुगानंदम

उत्तराखण्ड
विश्व मत्स्य दिवस (WFD) 2025 के अवसर पर, डॉ. एम. मुरुगानंदम, प्रधान वैज्ञानिक एवं अधिकारी-प्रभारी (PME एवं KM इकाई), ICAR–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून ने 21 नवम्बर 2025 को भारत की विशाल मत्स्य संभावनाओं और उभरते अवसरों पर एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में डॉ. मुरुगानंदम ने बताया कि ब्लू रेवोल्यूशन 2.0 युवाओं के लिए—रोज़गार, उद्यमिता तथा पेशेवर विकास—सभी क्षेत्रों में “अवसरों का महासागर” प्रस्तुत करता है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) तथा एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया (ASCI) द्वारा प्रमोट की जा रही कौशल विकास पहलों से सीधे जुड़ा बताया।भारत के समृद्ध प्राकृतिक जलीय संसाधनों—नदियों, जलाशयों, समुद्री एवं तटीय पारितंत्रों—का उल्लेख करते हुए उन्होंने देश की विशाल जलीय जैव-विविधता, मत्स्य उत्पादन एवं पालन में हो रहे तकनीकी नवाचारों, तथा...
वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

उत्तराखण्ड
वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में भारत में कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटनः अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह सम्बन्धी दो दिवसीय चिंतन शिविर का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज देवभूमि उत्तराखण्ड की इस पवित्र भूमि पर, जहाँ प्रकृति और पुरुषार्थ दोनों का अद्भुत संगम है- “कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटनः अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर 14वें विचार-मंथन सत्र का उद्घाटन करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है।उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक अकादमिक चर्चा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला नेक प्रयास है, जो अपनी जड़ों में कृषि, आत्मा में पर्यावरण और हृदय में पर्यटन की संस्कृति को संजोए हुए है।राज्यपाल ने कहा की देवभ...
सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांगें, नंदा राजजात यात्रा पर भी की बात

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांगें, नंदा राजजात यात्रा पर भी की बात

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने सामरिक महत्व की मांग रखने के साथ ही नंदा राजजात यात्रा के मुख्य रूट को भी लोनिवि के पास ही रखने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रखने समेत कई अनुरोध किए। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान संचालित हो रही है।प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रखरखाव स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, समन्वय और त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ही इस मार्ग के रख-रखाव के लिए सर्वोत्तम विभाग है तथा इससे आगामी या...
चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी, 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी, 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी। इस साल यात्रा में अब तक 50.62 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू से चल रही है।धाम में ठंड बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को धाम में 2500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब सरकार का फोकस शीतकालीन यात्रा पर है। बदरीनाथ धाम में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि यहां पर नाले जमने लग गए हैं। वहीं, बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषि गंगा का पानी जम गया है।बदरीश झील में बर्फ की परत बन रही है। देर रात को धाम में तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। बदरीनाथ धाम में अक्तूबर म...