Sunday, July 12News That Matters

उत्तराखण्ड

पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा बने वन विभाग के मुखिया,

पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा बने वन विभाग के मुखिया,

उत्तराखण्ड
1993 बैच के आईएफएस मिश्रा को वन विभाग का मुखिया बनाने का फैसला हुआ है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी नहीं दी गई है पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। इस संबंध में सचिव वन ने आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इसके दृष्टिगत 25 नवंबर को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के लिए डीपीसी हुई थी। बताया जाता है कि इसमें वन विभाग में दूसरे नंबर पर सबसे वरिष्ठ अधिकाारी और 1992 बैच के आईएफएस व प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन बीपी गुप्ता समेत रजन मिश्रा भी पीसीसीएफ हॉफ के पद के लिए दावेदार थे। 1993 बैच के आईएफएस मिश्रा को वन विभाग का मुखिया बनाने का फैसला हुआ है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी ...
ABVP के अधिवेशन का समापन: गोरखपुर के श्रीकृष्ण को मिला यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

ABVP के अधिवेशन का समापन: गोरखपुर के श्रीकृष्ण को मिला यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय अधिवेशन के आखिरी दिन स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के संस्थापक गोरखपुर निवासी श्रीकृष्ण पांडेय आजाद को प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अधिवेशन में एबीवीपी की संगठनात्मक संरचना के अनुसार देशभर के 46 प्रांतों और मित्र राष्ट्र नेपाल से पंद्रह सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, श्रीकृष्ण पांडेय आजाद का जीवन कार्य समाज के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्य का एक उज्ज्वल उदाहरण है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड की धरती पर एबीवीपी का र...
सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर; एक और सीएसी सेन्टर पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील

सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर; एक और सीएसी सेन्टर पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील

उत्तराखण्ड, देहरादून
जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज; पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए सीएससी में कार्यरत स्टॉफ तहसील परिसर स्थित रमन इन्टरप्राईजेज पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता केंद्र में विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी; अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला देहरादून दिनांक 30 नवंबर 2025, (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई  उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी  के नेतृत्व में की गई।जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर सीएससी सेंटर...
वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप……

वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप……

उत्तराखण्ड, देहरादून
वकीलों की हड़ताल जारी रहने से अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में आज भी कामकाज ठप है। अदालत के सामने वकीलों का धरना जारी रहेगा।वकीलों की हड़ताल आज सोमवार को 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। धरनास्थल पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया गया है। चेंबर के लिए भूमि आवंटन और सरकार की ओर से चेंबर निर्माण की मांग के साथ वकीलों ने बीते शनिवार घंटाघर तक मार्च भी निकाला था लेकिन प्रशासन मौन है।...
मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा,

मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा,

उत्तराखण्ड, देहरादून
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून -2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में रैंप वॉक कर जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान अलग-अलग डिजाइनर्स की ड्रेसेज पहन उन्होंने स्टाइल दिखाई।सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज ऑडिशन के साथ ही हो चुका था। जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिनमिट कम्युनिके...
विकासनगर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हरबर्टपुर से कालसी तक हटेगा कब्जा

विकासनगर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हरबर्टपुर से कालसी तक हटेगा कब्जा

उत्तराखण्ड
हरबर्टपुर-विकासनगर-हरिपुर नेशनल हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. हालांकि, ज्यादा लोग खुद ही अतिक्रमण को हटा रहे हैं, लेकिन जो खुद से नहीं हटा रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. जहां जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है. इसी कड़ी में कई जगहों पर अवैध कब्जे को हटाया गया. उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है. जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर हरबर्टपुर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. शनिवार यानी 29 नवंबर को व्यापार मंडल हरबर्टपुर और विकासनगर के पदाधिकारियों, एनएच एवं विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बीच बैठक हुई थी. जिसमें व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सहमति बनाई गई थी कि फुटपाथ समेत अन्य जगह से अतिक्रमण को खुद ही हटाएगें.रविवार यानी 30 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की टीम एक जेसीबी और एक ट्रैक्ट...
मनरेगा कर्मकारों को मिलेगा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ – सीएम

मनरेगा कर्मकारों को मिलेगा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ – सीएम

उत्तराखण्ड
मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पंजीकरण से मनरेगा श्रमिकों को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की समस्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए, उन्हें हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के तहत 16.3 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिसमें से 9.5 लाख श्रमिक एक्टिव हैं, इसमें से वर्ष में न्यूनतम 90 दिन काम करने वाले श्रमिक अब उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले...
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद: बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, तस्वीरें

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद: बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, तस्वीरें

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाईं और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद किए।कपाट बंद होने से पहले, मंदिर को 12 कुंतल फूलों से सजाया गया था। परंपरा के अनुसार, उद्धव और कुबेर की मूर्तियों को गर्भगृह से बाहर लाया गया, जबकि देवी लक्ष्मी को अंदर विराजमान किया गया। भगवान बदरी विशाल को माना महिला मंगल दल द्वारा तैयार किया गया घृत कंबल (घी से लिपटा एक खास कंबल) ओढ़ाया गया। इसके बाद पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर के कपाट बंद किए गए।अब भक्त पांडुकेश्वर में योगध्यान बदरी में भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना कर सकेंगे।बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही आज चारधाम यात्रा छह माह के लिए स्थगित हो गई है। इस बार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया है। चारधामों में दर्शन करने वाले श्र...
दून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, काशीपुर में अधिक खराब

दून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, काशीपुर में अधिक खराब

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की है। इनमें तुलनात्मक तौर पर हवा की गुणवत्ता काशीपुर में अधिक खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार काशीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 181 रिपोर्ट किया गया है।देहरादून का एक्यूआई 142 रहा है, जबकि ऋषिकेश 117 रिपोर्ट हुआ है। ज्ञात हो कि पीसीबी एक्यूआई को छह श्रेणियों (अच्छे से गंभीर) में रिपोर्ट जारी करता है। इसमें 101 से 200 तक मध्यम श्रेणी में आता है। ...
मुख्यमंत्री की अपील: घर-विद्यालयों में बढ़ाएँ अपनी बोली-भाषा का उपयोग, नई पीढ़ी को जोड़ें विरासत से

मुख्यमंत्री की अपील: घर-विद्यालयों में बढ़ाएँ अपनी बोली-भाषा का उपयोग, नई पीढ़ी को जोड़ें विरासत से

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन राज्य स्थापना के बाद की ढाई दशक की घटनाओं को तथ्यों, दस्तावेजों और विश्लेषण के आधार पर संग्रहित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे लेखक ने उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि पांच भागों में विभाजित यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने एक लंबा राजनीतिक अस्थिरता का दौर भी देखा, जिसका प्रभाव विकास की गति पर पड़ा। रावत ने इस संपूर्ण कालखंड का प्रामाणिक प्रस्तुतिकरण करते हुए दुर्लभ दस्तावेज़ों और प्रेस कतरनों की मदद से एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संकलन तैयार किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि “इतिहास लिखना एक गंभीर दायित्व है, जिसमें तथ्य, दृष्टि और ...