Friday, April 24News That Matters

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम पहुंची बाबा पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, 10 मई को प्रातः 07 बजे खुलेंगे कपाट भक्तों उमड़ी भीड़

केदारनाथ धाम पहुंची बाबा पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, 10 मई को प्रातः 07 बजे खुलेंगे कपाट भक्तों उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिंलिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है। ऊं नम् शिवाय.. जय बाबा केदार… के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिनों की पैदल यात्रा के पाश्चात्य गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे श्री केदारनाथ धाम पहुँच गई है। ऊं नम् शिवाय के उदघोष के साथ सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुन के साथ डोली का भव्य स्वागत हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने डोली का स्वागत कर बाबा का आशीर्वाद लिया कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि बाबा के कपाट शुक्रवार सुबह 07 बजे मंत्रोच्चारण के साथ देश- विदेश से बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्...
दुकान में हुआ बड़ा धमाका 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस

दुकान में हुआ बड़ा धमाका 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तराखण्ड
थाना रायपुर क्षेत्र के किद्दु वाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 05 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट होने से सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना रायपुर पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं. राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके में बड़ा धमाका,धमाका सुनाई देने से लोग सहम गए। धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है। राजधानी देहरादून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फटा, तीन से चार लोगों की हालत गंभीर, मौके पर फायर से CFO, FSO देहरादून मौजूद...
बड़ी खबर :गंगोत्री धाम के कपाट, कल खुलेंगे सजाया गया माँ भगवती का दरबार

बड़ी खबर :गंगोत्री धाम के कपाट, कल खुलेंगे सजाया गया माँ भगवती का दरबार

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की पूरी तैयारी हो गई हैं . इस बार अक्षय तृतीया पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. 9 मई को मां गंगा भाग मूर्ति को शीतकालीन स्थल मुखबा गांव से दोपहर 1 बजे उत्सव डोली में बैंड-बाजों की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना किया जाएगा. रात को भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में मां गंगा की डोली विश्राम करेगी अगले दिन डोली सुबह यहां से गंगोत्री धाम पहुंचेगी.इसके साथ ही विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा.इस बार चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. इस बार अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे. यमुनोत्री धाम...
सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा पिरुल को एकत्र करने वाली महिलाएं और स्वयं सहायता समूह बन सकते लखपति

सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा पिरुल को एकत्र करने वाली महिलाएं और स्वयं सहायता समूह बन सकते लखपति

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को इसके साथ जुड़ने का संदेश दिया। पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रुप में संचालित करने का प्रयास करें। *वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर ₹50/किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा इसके लिए ₹50 करोड़ का कार्पस फंड पृथक रूप से रखा जाएगा...
बड़ी खबर :मुख्यमंत्री सख्त, वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के इतने अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री सख्त, वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के इतने अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखण्ड
सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 17 अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की। वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफ़ी हद तक वनाग्नि पर काबू पाया जा चुका है और जल्द ही हम जंगल की आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाब होंगे बैठक के दौरान फायर स्टेशनों पर वनाग्नि की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और इसकी तत्काल सूचना DFO, CCF, PCCF के कंट्रोल रूम में दिए जाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल को एकत्रित करने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन को शुरू करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही मानसून सीजन के दृष्टिगत कम से कम रिस्पॉन्स टाइम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और इस अवधि में सड़क, बिजली एवं पानी क...
बड़ी खबर :अध्योध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई राज्य अतिथि गृह के निर्माण के रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने वाला पहला राज्य है उत्तराखण्ड

बड़ी खबर :अध्योध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई राज्य अतिथि गृह के निर्माण के रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने वाला पहला राज्य है उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, बोले रामनगरी में सबसे पहले बनाएंगे राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखण्ड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह का निर्माण करेगी ताकि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले उत्तराखण्ड के श्रद्धालुओं को ठहरने के उचित सुविधा मिल सके। यह भूखण्ड राममंदिर से महज 7 किलोमीटर (हवाई दूरी 3 किमी) की दूरी पर स्थित है अयोध्या में ...
सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024 शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024 शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन करते हुये शिक्षकों की भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता समाप्त कर दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के वर्ष 2018 में जारी उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया था जिसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिये बीएड डिग्री की अनिवार्यता लागू की गई थी। उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय के अनुपालन में राज्य कैबिनेट द्वारा हाल ही म...
बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई

बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई

उत्तराखण्ड
भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया उल्लैखनीय है केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है। डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग...
बड़ी खबर :अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित डॉक्टर, बैठ गए धरने पर, कर रहें ये मांग

बड़ी खबर :अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित डॉक्टर, बैठ गए धरने पर, कर रहें ये मांग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सबसे बड़े अस्पताल दून अस्पताल मेडिकल कॉलेज मैं आज डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर धरने पर है डॉक्टरों का कहना है की वह सुरक्षित नही है क्योंकि आए दिनों डॉक्टरों से साथ अपराधिक वारदाते होती रहती है कल शाम भी एक डॉक्टर आमिर खान के साथ ऐसी ही घटना हुई जिसमें ड्यूटी के दौरान दो लोगों ने डॉक्टरों को पिस्तोल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद डॉक्टर के चिल्लाने पर एक शख्स भाग निकला जबकि दूसरे को गार्ड को मदद से पकड़ा गया इस घटना के बात दून अस्पताल के सभी डॉक्टर सुबह से ही धरने पर बैठे हैं और इस घटना में लापरवाह गार्ड और डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। डॉक्टर का कहना है कि वह अस्पताल में सुरक्षित नहीं है इसलिए सुरक्षा के इंतजाम और ज्यादा बेहतर किए जाने चाहिए बीते दिन दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो लोगों द्वारा अस्पताल इमरजेंसी में आकर चिकित्सक को बंदूक दिखाकर डराया गया। इसके ...
बड़ी खबर :सहायक अभियंताओं का भर्ती परिणाम जारी, विभिन्न विभागों में अभियंताओं की कमी होगी दूर इन विभागों में निर्माण और अन्य विकास कार्यों में आएगी तेजी

बड़ी खबर :सहायक अभियंताओं का भर्ती परिणाम जारी, विभिन्न विभागों में अभियंताओं की कमी होगी दूर इन विभागों में निर्माण और अन्य विकास कार्यों में आएगी तेजी

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं और सहायक विद्युत निरीक्षक की भर्ती के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी कर नियुक्ति दे दी जाएगी। इससे इन विभागों में निर्माण और अन्य विकास कार्यों में अधिक तेजी आएगी। उत्तराखण्ड में एक साल में लगभग सात हजार सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बना चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रियाएं तेजी और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। जिसके लगातार सकारात्मक परिणाम सामने भी आए हैं। इसी क्रम में ग्रामीण निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभियंत्रण के 24 और विद्युत एवं अभियंत्रण के एक पद पर चयन हुआ है। इसी तरह, लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभ...