उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, सभी डीएम व सीएमओ को दिए गये अहम दिशा निर्देश
हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दी आम जनता को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह, नियमित रूप से खुद को रखें हाइड्रेट
अस्पतालों में दवाईयों, आईवी फ्लूडस, आईस पैक, ओआरएस सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश
गर्मी से सम्बन्धित बिमारियों से होने वाली मृत्यों का होगा डेथ ऑडिट, राज्य मुख्यालय को भेजी जायेगी रिर्पाेट
राज्य में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने हीट वेव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डा0 आर0 राजेश0 कुमार द्वारा राज्य में आगामी महीनों में गर्मी के मौसम (हीट वेव) के दृृष्ट्रिगत गर्मी से सम्बन्धित बीमारियों से बढते खतरे से निपटने एवं बचाव के लिये सभी जिला अधिकारियो एवं मुख्य चिकित्सा ...








