CM धामी ने अनिल बलूनी के लिए जोशीमठ में किया रोड शो, गणेश गोदियाल ने पोखरी में की जनसभा
CHAMOLI: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर आज भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन में पूरा जोर लगाया। बीजेपी कैंडिडेट अनिल बलूनी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोड शो करने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने रुद्रप्रयाग के चोपता, ऊखीमठ के अलावा चमोली के पोखरी में जनसंपर्क औऱ रैली करके मतदाताओं को रिझाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जोशीमठ में रोड शो किया। सीएम धामी ने इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली रवि ग्राम होते हुए टैक्सी स्टैंड तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा। इसलके बाद सीएम धामी ने जोशीमठ में जनसभा को संबोधित भी किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का...








