Saturday, April 25News That Matters

उत्तराखण्ड

Uttarakhand News: मतदान दिवस पर मौसम खराब और लू से बचाव के निर्देश, करनी होगी ये व्यवस्थाएं

Uttarakhand News: मतदान दिवस पर मौसम खराब और लू से बचाव के निर्देश, करनी होगी ये व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड
देहरादन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने मतदान दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन को देखते हुए मैदानी जनपदों में लू से बचाव हेतु शहरी विकास विभाग एवं जल संस्थान सहित अन्य सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेषकर उत्तराखण्ड के तीन मैदानी जनपदों देहरादून, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में लू से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों में शेड, पानी, कूलर, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतीय जनपदों में मतदान कार्मिकों को आवश्यक रूप से गर्म कपडे़ साथ रखने एवं कार्मिकों के रूकने वाले स्थलों में बिस्तर...
बाबा तरसेम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक की तलाश जारी…

बाबा तरसेम की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक की तलाश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड द्वारा बीते 28 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी बदमाश अमरजीत उर्फ बिट्टू के साथ कल देर रात हरिद्वार में पुलिस की मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिसकी तलाश जारी है।  घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम उत्तराखंड द्वारा एसएसपी हरिद्वार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित ईनामी बदमाशों के सहारनपुर से हरिद्वार भगवानपुर कलियर होकर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाने की गुप्त सूचना दी गई थी,जिस पर पूरे हरिद्वार जनपद में जगह-जगह एसटीएफ टीमों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया जा र...
Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखण्ड, देहरादून
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 10 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम कपाट अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट भी 10 मई को खुलने जा रहे हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। आज श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा (मुखीमठ) में गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय किया गया। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ .हरीश कुमार गौड़ ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अपराह्न 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्री गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय अभी तय किया जाना है। 10 मई को सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश कुमार गौड़ ने बताया कि जारी पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खु...
कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित, सच से बौखला रही कांग्रेस: चौहान

कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित, सच से बौखला रही कांग्रेस: चौहान

उत्तराखण्ड
भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से प्रेरित और स्वाभाविक बताते हुए कहा कि कांग्रेस की अतीत से लेकर वर्तमान तक एक समुदाय के हित मे तुष्टिकरण की नीति रही है और उसके घोषणा पत्र ने फिर इसे साबित कर दिया है। वहीं सच सामने आने पर वह बौखला गयी है   पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम के बयान का समर्थन और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की तुष्टि के लिए बहुसंख्यकवाद का विरोध, मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन, CAA का विरोध, धारा 370 की वापिसी अनगिनत वादे कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के इस पत्र में साझा किए हैं। देवभूमि की सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी जनता उन्हे बहुसंख्यक समाज के प्रति अन्याय पत्र जारी करने के पाप का जवाब उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्र...
सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही

सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही

उत्तराखण्ड
अभियुक्त द्वारा व्हाटस्एप ग्रुप ’’बॉबी पंवार मिशन लोकसभा 2024’’ से प्राप्त की थी उक्त फर्जी कथन/पेपर कटिंग उक्त खबर पर वीडियो एडिट कर अपने यू-ट्यूब चैनल व फेसबुक पेज से की गई थी फर्जी पोस्ट वायरल अभियुक्त से पूछताछ व तफ्तीश के आधार पर अभियोग में अभियुक्त व उसके सहयोगियो के विरूद्व की गई विभिन्न धाराओ की बढोत्तरी सोशल मीडिया पर उक्त भ्रामक खबर को प्रसारित करने वाले सभी व्यक्तियों को किया जा रहा है चिन्हित, की जायेगी सख्त कार्यवाही दिनांक 02-04-2024 को लोकसभा प्रत्याशी, टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर दी गई लिखित तहरीर, जिसमें अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फर्जी कथन/पेपर कटिंग तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उनकी छवि धूमिल करने तथा उक्त पेपर कटिंग के सम्बंध में सम्बन्धित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जानकारी करने पर उनके द्वारा ऐसी किसी खबर को प्रकाशित न होना ...
बड़ी खबर :अभी और टल सकते हैं प्रदेश में निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण अधर में लटका

बड़ी खबर :अभी और टल सकते हैं प्रदेश में निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण अधर में लटका

उत्तराखण्ड
पिछले साल दो दिसंबर से सभी निकायों में प्रशासक तैनात कर दिए गए थे। अब दो जून तक निकायों में चुनाव होकर नए बोर्ड गठित नहीं हुए तो पहला तो हाईकोर्ट में सरकार को जवाब देना होगा उत्तराखंड के 102 नगर निकायों के चुनाव अभी और टल सकते हैं। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण निकाय चुनाव की प्रक्रिया लटक गई है। एक आचार संहिता के बाद दूसरी लागू होने में भी तकनीकी पेच है। ओबीसी आरक्षण अधर में लटका हुआ है पिछले साल दो दिसंबर से सभी निकायों में प्रशासक तैनात कर दिए गए थे। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सरकार ने दो जून से पहले निकाय चुनाव कराने का वादा किया हुआ है, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद इसकी पूरी प्रक्रिया अटक गई है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया अटक गई इसके लिए कैबिनेट से एक्ट में बदलाव होगा, क्योंकि अभी तक ओबीसी...
बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थामा। दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास परक काम से प्रेरित होकर उन्होंने आज समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे। कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित वहीं कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश ...
बड़ी खबर :राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का मेनिफेस्टो कही ये बात यह है बड़े फैसले

बड़ी खबर :राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का मेनिफेस्टो कही ये बात यह है बड़े फैसले

उत्तराखण्ड, देहरादून
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरमैन और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कांग्रेस के घोषणा पत्र “न्याय पत्र”पर वक्तव्य: ये घोषणा पत्र कमरे में बैठकर पूंजी पतियों की लिस्ट पर नहीं बना है ,यह घोषणा पत्र कुछ विशेषज्ञ या जानकारों से बात करके नहीं बना है।यह घोषणा पत्र इस देश की आवाज है इसकी जो वेबसाइट है उसका नाम भी है “आवाज भारत की और यह घोषणा पत्र भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जिन करोड़ों करोड़ लोगों से हम इस देश के मिले जिनकी आशाओं को, अपेक्षाओं को, आकांक्षाओं को और आशंकाओं को भी, उनके दुख,कष्ट और तकलीफों को भी हमने सुना यह उसका प्रतिबिंब है और इस घोषणा पत्र के पांच प्रमुख बिंदु है नारी न्याय युवा न्याय किसान न्याय श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय 10 साल से देश बहुत सारी परेशानियां झेल रहा है और उन सारी परेशानियों का इस घोषणा पत्र में समा...
Election News: डाक मतपत्र प्रणाली जारी, आयोग ने दिए आदेश, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Election News: डाक मतपत्र प्रणाली जारी, आयोग ने दिए आदेश, इन बातों का रखना होगा ध्यान

उत्तराखण्ड, देहरादून
Uttarakhand News: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ETPBS) जारी किये गये थे, जिसमें सभी सर्विस वोटर्स को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र प्रेषित किये गए। उन्होंने बताया कि 93187 ETPBS इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सर्विस वोटरों तक पहंचाये गये थे, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 76 हजार डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा चुके हैं। 07 अप्रैल 2024 तक डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि मतदान के दिवस पर और मतदान के एक दिन पहले समाचारपत्रों में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में प्रकाशन के लिए विज्ञापनों को पूर्व प्...
टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा से जीत के अंतर को करेंगे दुगना – गणेश जोशी

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को मसूरी विधानसभा से जीत के अंतर को करेंगे दुगना – गणेश जोशी

उत्तराखण्ड, देहरादून
भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा स्थित बांडावाली में जनसभा को संबोधित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह को अधिक मतों से विजय दिलाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को सिद्ध करने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को इस लोक सभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव के दुगने अंतर से विजय दिलाने भरोसा दिलाया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने तथा विकसित भारत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया कैबिनेट मंत्री गणेश जो...