Monday, March 16News That Matters

क्राइम

अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा | मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में प्रवेश करने पर अनुुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित पक्ष के समर्थन में अनुसूचित जाति के लोग पूरे दिन मोरी थाने में जमे रहे। मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवे...
दिल्ली के कंझावला कांड को समझिए दो हिस्सों में, एक्सीडेंट के पहले और उसके बाद साथ ही कई सवाल |

दिल्ली के कंझावला कांड को समझिए दो हिस्सों में, एक्सीडेंट के पहले और उसके बाद साथ ही कई सवाल |

क्राइम, दिल्ली
दिल्ली के कंझावला कांड को समझिए दो हिस्सों में, एक्सीडेंट के पहले और उसके बाद साथ ही कई सवाल | दिल्ली के कंझावला कांड में जिस तरह से एक युवती को कार सवार आरोपियों ने 13 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक कार से घसीटा उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, कई नए खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह मृतका की सहेली के बयान के बाद इस मामले में एक नई बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मृतका चरित्र पर प्रश्न उठा रहे हैं। ऐसे में इस पूरी घटना को दो हिस्सों में समझने की जरूरत है। एक हादसे से पहले की घटनाएं और दूसरा जिसमें स्कूटी और कार के एक्सीडेंट के बाद क्या हुआ वह हिस्सा होगा। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में अब क्या-क्या सवाल उठ रहे हैं। स्कूटी और कार के एक्सीडेंट से पहले...
गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार |

गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार |

क्राइम
गोवा में छुट्टियां मनाने गई मुंबई की लड़की का बलात्कार, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार | मुंबई की एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. छात्रा गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार को आरोपी की बस में हुई और उसे गोवा पुलिस की महिला शाखा ने रविवार को पकड़ लिया.   गोवा में छुट्टियां मना रही मुंबई की एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार को आरोपी की बस में हुई और उसे गोवा पुलिस की महिला शाखा ने रविवार को पकड़ लिया. उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |...
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
पुलकित ने नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा, इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी। वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने लगवाई थी, लेकिन अब उसे इसका बेहद मलाल है। अंकिता ने यहां तीन सितंबर को ज्वाइन किया और पहले ही दिन रिजॉर्ट का माहौल देखकर असहज हो गई थी। यही कारण है कि उसने पहले दिन से हत्या से कुछ देर पहले तक की सारी बातें सिर्फ पुष्प को ही बताईं। बृहस्पतिवार को पुष्प ने तीन से 18 सितंबर की शाम तक की सारी बातें पुलिस के सामने रखीं। जानकारी के अनुसार, अंकिता और पुष्प की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। अंकिता ने 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। लॉकडाउन में उसके पिता की नौकरी भी चली गई। घर की माली हालत देखकर अंकिता नौकरी करना चाहती थी। यह बात उसने पुष्प को बताई तो उसने नौकरी तलाशनी शुरू कर दी। इसी ...
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। 18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड के लिए अर्जी दी गई थी। आज फैसले के बाद अगर रिमांड मिलेगी तो इसके बाद आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराया जाएगा। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से ली जा...
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार ।

उत्तराखण्ड, क्राइम
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का भी चलता था कारोबार । ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने यह खुलासा किया है। मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी विवेक और ईशिता करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर गए थे। ईशिता बताती है कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से बहुत ही बदतमीजी से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़क...
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने |

उत्तराखण्ड, क्राइम
अंकिता हत्याकांड पर दोस्त पुष्प दीप की गवाही और रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, से आई ये बाते सामने | गौरतलब है कि पुष्प दीप की गवाही इस मामले में बहुत अहम मानी जा रही है। पुष्प से अंकिता हर बात और घटना को बताती थी। घटना के दिन भी उसकी व्हाट्सएप के माध्यम से बात हुई थी। इसके कुछ अंश वायरल भी हुए थे। अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने अंकिता के दोस्त पुष्प दीप के बयान दर्ज किए। पुष्प ही वह व्यक्ति है, जिससे अंकिता की लगातार बात हो रही थी। इसके साथ ही एसआईटी को अंकिता के पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट भी मिल गई है। इसमें भी मृत्यु का कारण डूबना ही आया है। इसके अलावा मृत्यु से पहले की चोट भी सिर में पाई गई है। पुलिस ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों के बयान लिए और घटनास्थल का फिर से निरीक्षण किया। फिलहाल, एसआईटी को लक्ष्मण झूला थाने में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पुष्प दी...
देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या

देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या

उत्तराखण्ड, क्राइम
देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की की गयी निर्मम तरीके से हत्या | देहरादून में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से बांदा का रहने वाला है। आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता था। सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली। आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ ...
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

क्राइम, राष्ट्रीय
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम 16 साल की बेटी को मार दी गोली। छात्रा कोचिंग पढ़कर जब घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी है। बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/karnataka-government-orders-to-make-national-anthem-mandatory-in-morning-prayers-for-all-schools-colleges/ बिहार में अपरा...
अश्लील वीडियो बनाकर मुंबई की बार डांसर ने हड़पे 45 लाख रुपए; जानें पूरा मामला |

अश्लील वीडियो बनाकर मुंबई की बार डांसर ने हड़पे 45 लाख रुपए; जानें पूरा मामला |

क्राइम
अश्लील वीडियो बनाकर मुंबई की बार डांसर ने हड़पे 45 लाख रुपए; जानें पूरा मामला | 45 लाख रुपए महिला के बैंक खाते में भेज चुका है। लेकिन इसके बाद भी लगातार पैसे की मांग की जा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अश्लील वीडियो बनाकर मुंबई की बार डांसर ने रावली महदूद निवासी युवक से 45 लाख रुपये हड़प लिए। युवक को बार डांसर ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद महिला लगातार रुपए वसूल रही थी। रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/after-all-how-was-the-body-of-martyr-lance-naik-chandra-shekhar-saved-in-siachen-for-38-years-know-the-full-reason/ क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक रामधाम कालोनी रावली महदूद निवासी युवक ने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि वर्ष ...