Monday, March 16News That Matters

क्राइम

एसएसपी ने 25 कॉन्स्टेबलों को किया इधर से उधर

एसएसपी ने 25 कॉन्स्टेबलों को किया इधर से उधर

उत्तराखण्ड, क्राइम
ऊधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 25 कॉन्स्टेबल को इधर से उधर किया गया है। 7 सिपाहियों को पुलिस लाइन से रुद्रपुर, नानकमत्ता व सितारगंज थानों में तैनात किया गया है। तबादला होने वालों सभी लोगों को कल तक ज्वाइन करना है।
दोस्तों के साथ शिकार खेलने गए युवक की मौत, दोस्त गिरफ्तार

दोस्तों के साथ शिकार खेलने गए युवक की मौत, दोस्त गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, क्राइम
बागेश्वर। बागेश्‍वर जनपद के जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के चेहरे व सीने पर छर्रों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत शनिवार देर शाम धपोलासेरा गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र सिंह अपने दो साथी संजय नगरको​टी भदौरा गांव निवासी पवन धपोला के साथ भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी किनारे सूअर का शिकार करने गया था। लेकिन, वहां रविंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। कांडा थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के चेहरे और सीने छर्रे के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स...
दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

क्राइम, हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राजकीय  दून मेडिकल कॉलेज से जुड़े फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट मामले में थाना पटेलनगर देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्जीवाड़ा करने के आरोपी लैब टेक्नीशियन को कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन, थाने में मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। लैब टेक्नीशियन उपनल के माध्यम से कालेज में नियुक्त हुए था। गौरतलब है कि गत 24 मई को विनय कुमार नाम के व्यक्ति की रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव दिखाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक केसी पंत।ने रिपोर्ट देखी तो उन्हें कुछ बातें खटकी। रिपोर्ट में शाब्दिक गलतियां तो थी ही, अनिवार्य क्यूआर कोड भी गायब था। इस पर उन्होंने रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजा। उसके बाद जांच में उजागर हुआ कि मूल रिपोर्ट महाराष्ट्र के 21 वर्षीय किसी व्यक्ति की है, विनय कुमार की रिपोर्ट फर्जी है। असली रिपोर्ट के नाम आदि बदल...
सिपाही ने फांसी लगाकर घर में ही कर ली आत्महत्या

सिपाही ने फांसी लगाकर घर में ही कर ली आत्महत्या

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। फायर ब्रिगेड हल्द्वानी में कार्यरत सिपाही मुकेश जोशी ने आज सुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश जोशी की अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं इसी पारिवारिक क्लेश के कारण मुकेश ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल टीम सहित मौके पर पहुँचे और शव को लिया। लटवाल ने बताया कि घटना मुकेश जोशी के छड़ायाल नयाबाद स्थित उनके घर में हुई। सुबह नौ बजे मुकेश ने फांसी लगाई। फांसी लगाने से पहले मुकेश ने अपने एक दोस्त से फोन पर भी बात की, इस दौरान मुकेश काफी परेशान था, उसने दोस्त को फांसी लगाने की बात कही और उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया।...
उत्तराखंड की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

उत्तराखंड की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, क्राइम
-गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट बरेली के 31 साल पुराने बहुचर्चित जैन दंपत्ति हत्याकांड में जारी हुआ है। जैन दंपत्ति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति भी आरोपी है। उनके वकील ने कोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की दुहाई दी। लेकिन, कोर्ट ने अर्जी खारिज गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है वारंट बरेली के 31 साल पुराने बहुचर्चित जैन दंपत्ति हत्याकांड मामले में जारी हुआ है। जैन दंपत्ति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति भी आरोपी है। उन पर कई गंभीर आरोप है। हालांकि, उनके वकील ने कोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की दुहाई दी थी। लेकिन, कोर्ट ने अर्जी खारिज गैर जमानती वारंट जा...
हरिद्वार निवासी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार निवासी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हरिद्वार निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) के घर पर हमला किया गया। सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से हार गई थी। हार के बाद वंदना के परिवारवालों को जातिसूचक गालियां दी गईं। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मामला दर्ज किया गया, इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने भी मामले में सख्त रुख अपनाया है। पांडे ने हरिद्वार ने डीएम व एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वंदना के घर पर हुए हमले से समझा जा सकता है कि कोई खिलाड़ी जब दूर देश में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हो और उसके परिवारवालों के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो वह कितने दबाव में खेलता होगा। इसके बाद भी कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में वंदना कटारिया ने ब्रिटे...
किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों का हुआ चालान

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर मकान मालिकों का हुआ चालान

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने खत कार्रवाई करते हुए मकान मालिकों का चलन किया। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द किरायेदारों का सत्यापन कराने को कहा गया है। पुलिस ने कहा की सत्यापन कि अनदेखी पर क्ष्ट कार्रवाई होगी। स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए पुलिस वर्तमान में किरायेदारों, संदिग्ध व्यक्तियों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को थाना कोतवाली मसूरी पुलिस ने थाना क्षेत्र की चौकी कुलड़ी व चौकी लण्ढौर में विभिन्न मौहल्लों में सत्यापन की कार्यवाही की। सत्यापन अभियान के तहत 65 परिवारों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सात परिवार ऐसे मिले जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नही करता था। सभी सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया। इनका हुआ चालान -हर्षमणि सेमवाल पत्र मोहन ल...
शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते पांच पर्यटक गिरफ्तार

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते पांच पर्यटक गिरफ्तार

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड विशेष रूप से मसूरी आने वाले पर्यटकों का शराब पीकर हंगामा करना रुक नहीं पा रहा है। रविवार को भी दिल्ली व हरियाणा से मसूरी आए पर्यटकों ने शराब पीकर सड़क पर हंगामा किया। ऐसे में हंगामा कर रहे पांच पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली मसूरी पुलिस की ओर से मिशन मर्यादा के तहत रविवार को मसूरी क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। मालरोड़, लाईब्रेरी चौक, कुलड़ी क्षेत्र और मसूरी देहरादून मार्ग पर पुलिस ने गश्त कर गस्त चैकिंग की। चैकिंग के दौरान दोपहर में मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैण्ड के पास पांच लोगों ने अपने वाहन को गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किए हुए थे और शराब पीकर सड़क सरेआम पर हुड़दंग व अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पुलिस ने पांचों हुड़दंगी पर्यटकों को गिरफ्तार कार लिया। मिशन मर्यादा के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। ...
बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

बारिश के कारण शिवाजी मार्ग पर गिरी मकान कि छत

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बारिश के चलते लक्ष्मण चौक क्षेत्र में शिवाजी मार्ग पर एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय घर के जनदर कोई नहीं था, इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लक्ष्मण  चौक चौकी पुलिस ने बताया कि शिवाजी मार्ग पर मकान गिरने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान सुरेश चंद्र का था। मकान में सुरेश चंद, उसकी पत्नी राधा व बेटा सुमित रहते हैं। छत गिरते समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।...
टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मिली जानकारी के अनुसार टी-एस्टेट बंजारावाला निवासी 59 वर्षीय राजेश्वरी असवाल (पत्नी किशोर सिंह असवाल) रविवार (आज) को दोपहर सवा बारह बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो लोग उनके पास रुके। बदमाशों ने महिला से पता पूछने के बहाने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती बदमाश फरार हो गए।...