Tuesday, March 24News That Matters

देश-विदेश

इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान |

देश-विदेश
इस बार दिसंबर में ही पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कई शहरों में तेजी से गिरने लगा है तापमान | वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। देश के कई हिस्सों में सर्दी नवंबर महीने से ही डराने लगी है। सुबह उठने के बाद लोगों को घर से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाण...
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी|

देश-विदेश
विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी| स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। केरल में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी में आने के लिए सेना को न्यौता भेजा है। इमें लिखा गया कि हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। यही वजह है कि हम शादी कर पा रहे हैं। दोनों 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस बीच जोड़े को पंगोडे मिलिट्री स्टेशन ने सम्मानित किया। सोमवार को यहां पंगोडे सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि राहुल और कार्तिका ने 10 नवंबर को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए सेना को एक निमंत्रण भेजा था। इसके साथ ही उन्होंने ...
22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी |

देश-विदेश
22 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र, केंद्र के कई विभागों में मिलेगी पक्की नौकरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। दीपावली पर आयोजित हुए रोजगार मेले में देशभर से चयनित युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया था। इनमें समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी की नियुक्तियों के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, रेलवे एमटीएस जैसे पद शामिल थे... केंद्र सरकार में मंगलवार को एक साथ 71 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दीवाली पर भी रोजगार मेले के तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। केंद्र सरकार क...
छावला सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी

छावला सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी

देश-विदेश
देहरादून : दिल्ली के छावला सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को मंजूरी दे दी है। इस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए दोषियों को निर्दोष करार दिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडि़ता के स्वजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। रविवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने दिल्‍ली दौरे के समय पीडि़ता के पिता से मुलाकात कर न्‍याय का भरोसा दिलाया था। उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास: धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छावला दुष्कर्म व हत्या मामले में पीडि़त उत्तराखंड की बेटी के माता-पित...
सेना ने श्रीनगर से 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद बरामद

सेना ने श्रीनगर से 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद बरामद

देश-विदेश
जम्मू, कश्मीर में फैले आतंकवाद के समूल नाश के लिए सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षबल एकजुट होकर जुटे हुए हैं। अनंतनाग जिले में जारी मुठभेड़ के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग के अन्य इलाकों में कड़ी मुस्तैदी का परिचय देते हुए श्रीनगर के बाहरी इलाके से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल और श्रीनगर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में अचानक तलाशी अभियान छेड़कर एक जगह से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन एके राइफल, दो पिस्टल, 9 मैगजीन और 200 राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल इन तीनों को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही पुलिस की ओर से अन्य जानकारी साझा कर दी जाएगी।अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इसी बीच विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के बाहरी क्...
विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती |

विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती |

देश-विदेश
विजयवाड़ा के अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, मृत शिशु को लेने को तैयार नहीं दंपती | रंजीत व निर्मला नाम के दंपती ने दावा किया पैदा होते वक्त अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताया था कि उनके बच्चे का वजन 1.9 किलोग्राम है। इसके कुछ देर बाद कहा गया कि बच्चे को अस्पताल की स्पेशल केयर यूनिट में रखना पड़ेगा, क्योंकि वह कम वजन का है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला सामने आया है। बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए एक दंपती ने अस्पताल के शव घर में रखे तीन दिन के मृत बच्चे शव को लेने से इनकार कर दिया है। दंपती बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं। रंजीत व निर्मला नाम के दंपती का आरोप है कि उनका बच्चा किसी और को दे दिया गया है। उन्होंने दावा किया पैदा होते वक्त अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बताया था कि उनके बच्चे का वजन 1.9 किलोग्राम है। इसके कुछ देर बाद कहा गया...
19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में |

19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में |

देश-विदेश
19 साल की मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दरिंदों ने लूटी आबरू, महिला समेत चार हिरासत में | घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। केरल के कोच्चि में एक 19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चलती कार में दरिंदों ने उसकी आबरू लूटी, इसके बाद मॉडल को कक्कनाड स्थित उसके घर भी छोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद महिला समेत पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया, पीड़िता के दोस्त की शिकायत के...
मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी |

मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी |

देश-विदेश
मिजोरम में पत्थर की खदान से अब तक आठ श्रमिकों के शव बरामद, चार मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी | हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रि...
देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश-विदेश
देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है। इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के 'चाचा नेहरू'। पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट...
पंजाब के कॉलेज में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, एक दूसरे से भिड़े जम्मू-कश्मीर व बिहार के छात्र

पंजाब के कॉलेज में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, एक दूसरे से भिड़े जम्मू-कश्मीर व बिहार के छात्र

देश-विदेश
पंजाब के मोगा जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव घल्ल कलां स्थित लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस में रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट- पत्थर व लात घूंसे चले। इसमें वार्डन के अलावा दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कॉलेज में रविवार को टी-20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल छात्र देख रहे थे। मैच में इग्लैंड की जीत होने पर जम्मू और कश्मीर व बिहार के विद्यार्थियों के बीच तनातनी शुरू हो गई। कश्मीरी विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए, जबकि बिहार के विद्यार्थियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले और ...