अमित शाह आज जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस बैठक पर कांग्रेस की निगाहें होंगी, क्योंकि जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है। साथ ही अमित शाह जोधपुर में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह जैसलमेर में तनोट मंदिर परिसर परियोजना की भी आधारशिला रखी।
ओबीसी मोर्चा को करेंगे संबोधित
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सभा को संबोधित करते हुए, भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक...








